aajtaktimes

प्रसिद्ध शायर आजर बाराबंकवी की पुण्यतिथि पर पहुंचे गोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रसिद्ध शायर व अदीब स्व. आज़र बाराबंकवी की दूसरी पुण्यतिथि
के अवसर पर इमामबाड़ा कटरा के मैदान में आयोजित मुशायरे में देर रात्रि तक
शायरों ने वाह वाही बटोरी। पूर्व एमएलसी गयासुद्दीन किदवाई की अध्यक्षत
में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ग्राम्य
विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने स्व. आज़र बाराबंकवी को श्रद्वांजलि
अर्पित करते हुये उनके परिवार जनों और मित्रगणों को आश्वासन दिया कि स्व.
आज़र बाराबंकवी की यादगार को स्थापित करने में जो सम्भव सहायता है वो
करेंगे। इस अवसर पर आज़र बाराबंकवी की साहित्यिक पुस्तक शहकारे आजर का
विमोचन ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद
व दूरदर्शन केन्द्र के पूर्व निदेशक विलायत जाफरी ने संयुक्त रूप से
किया। इस अवसर पर जिन लोगों ने स्व. आज़र बाराबंकवी की जिन्दगी और शायरी
पर प्रकाश डाला उनमें दूरदर्शन केेन्द्र के पूर्व निदेशक विलायत जाफरी,
सपा नेता इजहार हुसैन, निहाल रिजवी, हुमायूं नईम खां, के नाम शामिल है
जबकि कार्यक्रम के प्रथम भाग का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हशमत उल्ला ने
किया। इसके पश्चात फारूख आदिल के संचालन में मुशायरा आरम्भ हुआ। जिसमें
शकील गयावी, शहबाज़ तालिब, अतीक अरहम, साहिल आरफी, शहरयार, कमर सीतापुरी,
मकसूद पयामी, सहर अय्यूबी, दानिश रामपुरी, कशिश संडेलवी, नश्तर जरवली,
जाबिर बारसी, बाकर नकवी, व सलीम सिद्दीकी आदि शायरों ने अपने कलाम पेश
किये। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद थे। इस
अवसर पर मुख्य रूप से हरदोई के पूर्व विधायक सत्यनरायन, सपा नेता शहाब
खालिद, फजल इनाम मदनी, पं राजनाथ शर्मा व दुबई से आये शादाब अब्बास सहित
अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में आयोजक वकार
अब्बास व मोहम्मद उबैद ने सभी आये हुये शायरों व श्रोताओं का आभार व्यक्त
किया।

Related

UP 1697099642970045803

Post a Comment

  1. फूलो के घेरो में ---------------गोप के बगल में नेता जी का क्या नाम है

    ReplyDelete

emo-but-icon

Recent

Comments

item