aajtaktimes

बदलापुर के इंदिरा चौक से गायब शिलापट्ट की शिकायत

जौनपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्र ने उपजिलाधिकारी बदलापुर को पत्रक सौंपा। यह पत्रक बदलापुर के इंदिरा चौक में लगी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शिलापट्ट के सम्बन्ध में दिया। उनके अनुसार उक्त चौराहे पर स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा स्थापित है जिसका अनावरण उत्तर प्रदेश के 4 बार मुख्यमंत्री रहे नारायण दत्त तिवारी ने 1989 में किया था। श्री मिश्र ने बताया कि इस समय सौंदर्यीकरण के नाम पर प्रशासन की उदासीनता के चलते उक्त शिलापट्ट को गायब कर दिया गया है जिससे क्षेत्रीय जनता सहित कांग्रेसजनों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का आक्रोश कभी भी फूट सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन द्वारा उक्त शिलापट्ट को शीघ्र ही पुनः नहीं लगवाया गया तो क्षेत्रीय जनमानस आंदोलन करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

Related

UP 7571681785162859892

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item