अनुप्रिया पटेल का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_973.html
जौनपुर। नगर के काली कुत्ती (परमानतपुर) में रत्नाकर श्रीवास्तव के आवास पर अपना दल की राष्ट्रीय महासचिव सांसद अनुप्रिया पटेल का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राकेश श्रीवास्तव व उनकी पत्नी अनुपमा श्रीवास्तव ने अद नेता को माल्यार्पण किया। लगभग 20 मिनट तक यहां रहीं सांसद जी के समक्ष राकेश श्रीवास्तव ने अपनी बात रखी। साथ ही आगामी 2 जुलाई को जनपद में होने वाली भाजपा की स्वाभिमान रैली को सफल बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर दूधनाथ पटेल, माता बदल तिवारी, प्यारे लाल श्रीवास्तव, उषा श्रीवास्तव, डा. ज्ञानशंकर, सृजन, सौम्य, नितिन श्रीवास्तव, सुनैना अग्रहरि, पवन सरोज, दीक्षा श्रीवास्तव, पप्पू माली, अमित श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

