प्रियंका यूपी में अपनी भूमिका सोनिया-राहुल के साथ मिलकर तय करेंगी: कांग्रेस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_357.html
शोभा से पूछा गया था कि क्या प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया के लोकसभा क्षेत्र रायबरेली और उपाध्यक्ष राहुल के संसदीय क्षेत्र अमेठी के बाहर पार्टी के लिए समर्थन जुटाएंगी और उत्तर प्रदेश में उनकी क्या भूमिका होगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश के प्रभारी एआईसीसी महासचिव नियुक्त किए गए वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद पहले ही पूरे राज्य में प्रियंका के चुनाव प्रचार करने की वकालत कर चुके हैं। कांग्रेस ने संकेत दिया है कि वह विधानसभा चुनावों से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के दावेदार की घोषणा कर सकती है। पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने राज्य में 403 में से केवल 28 सीटों पर जीत हासिल की थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को 80 में से केवल दो सीटों पर जीत हासिल हुई जो राहुल और सोनिया की सीट हैं। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 1989 से ‘मंडल-मंदिर’ की राजनीति के उभरने के बाद से खोए अपने आधार को पाने की जुगत में है।

