संदिग्ध अवस्था में ससुराल गये व्यक्ति की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_778.html
जैदपुर, बाराबंकी। थाना जैदपुर अन्तर्गत घर से अपनी ससुराल आये एक
व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक के पिता ने जहां ससुराल वालों के ऊपर हत्या
का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी तरफ जैदपुर पुलिस घटना को हादसा बता रही
है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना
के बाद से मृतक के ससुराल वाले फरार हो गये हैं। जानकारी के अनुसार,
कोतवाली नगर क्षेत्र के सत्यप्रेमी नगर निवासी आशीष कुमार दीक्षित की
ससुराल थाना जैदपुर क्षेत्र के ग्राम नवाबपुर कोडरी में थी। बीती शाम
आशीष अपनी बाइक से अपनी ससुराल आया था। खाना खाने के बाद आशीष सो गया।
सुबह जब आशीष नही उठा तो कुछ लोगों को शंका हुई। ससुराल वालों ने देखा कि
आशीष मर चुका है। तो उन्होने इसकी सूचना आशीष के घरवालों को दी और सूचना
देने के बाद लाश को वहीं पर छोड़कर सभी लोग फरार हो गये। घटना की जानकारी
मिलने पर मृतक आशीष के घर वाले थाना जैदपुर पहुंचे और आशीष के
ससुरालवालों पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। थाना प्रभारी जैदपुर
ने मौके पर जाकर लाश का पंचनामा भरा व पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
घटना के बारे में मृतक के परिजनों का आरोप था कि उसके ससुरालवालों ने
उसके खाने में जहर मिलाकर उसकी हत्या की है। जबकि थाना प्रभारी का कहना
था कि देखने से तो मौत का कारण पता नही चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट
आने के बाद ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी।