aajtaktimes

कोतवाली हैदरगढ़ का मामला

बाराबंकी। कोतवाली हैदरगढ़ अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक खाद
व्यापारी के घर पर धावा बोलकर करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख
रुपये नकद चुराकर रफू चक्कर हो गये। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में जाकर
घटना की सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के
अनुसार, कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र में पिछले एक पखवारे से शातिर चोरों का
गिरोह सक्रिय है। रोजाना कहीं न कहीं शातिर चोर चोरी की वारदात करके
पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। लेकिन अवैध वसूली में मस्त कोतवाली पुलिस
चोरों का पता लगाना तो दूर घटना का मुकदमा ही दर्ज करने में आना कानी
करती है। बीती रात इसी शातिर चोरो के गिरोह ने कस्बा चौबीसी निवासी खाद
व्यापारी शान बाबू के घर को अपना निशाना बनाया। शातिर चोर घर के पीछे
दीवार के सहारे छत पर पहुंच गये और जीने के माध्यम से अंदर बरामदे में आ
गये। इसके बाद शातिर चोरों ने बड़े आराम से कमरे में रखे लाकर और बक्सों
का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और ढाई लाख रुपये
नकद चुराकर मुख्य दरवाजे से निकल भागे। घटना के समय गृहस्वामी अपने
परिवार सहित छत पर सो रहा था। सुबह जब उसकी आंख खुली तो उसको घटना की
जानकारी हुई। पीड़ित ने इसकी सूचना कोतवाली हैदरगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने
जांच पड़ताल शुरु कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने घटना का मुकदमा
नही दर्ज किया था।

Related

UP 2000525759707350582

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item