aajtaktimes

पीड़िता ने आरक्षी अधीक्षक के दरबार मंे लगायी न्याय की गुहार

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी पीड़िता संगीता पत्नी दिनेश चौहान ने आरक्षी अधीक्षक के दरबार में पहुंचकर अपने जेठ पर प्रताड़ित व अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार उसके पति परदेश रहते हैं तथा यहां बच्चों के साथ वह अकेली रहती है। आरोप है कि उसके जेठ व जेठानी प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं, जेठानी की मदद से जेठ तो अश्लील हरकत भी करते हैं। बीते 13 जून को दो बाहरी व्यक्ति के साथ जेठ घर आये और गंदे हरकत करने लगे जिसकी शिकायत 12 जून को थाने पर गयी तो दीवान ने डांटकर भगा दिया। 15 जून को श्रीमान् जी के दरबार में शिकायत की लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। हताश व निराश होकर पीड़िता ने एक बार पुनः श्रीमान् जी के दरबार में लिखित शिकायत करते हुये आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग किया है।

Related

UP 3248814123279457544

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item