aajtaktimes

9 कुण्डीय यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन हुआ योग

जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल-महिला मण्डल जज कालोनी में आयोजित तीन दिवसीय 9 कुण्डीय यज्ञ एवं संस्कार महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को योग हुआ जहां शान्तिकुंज हरिद्वार से आये योगाचार्य अभिषेक मिश्र ने सूर्य नमस्कार, प्रज्ञा योग सहित विभिन्न प्राणायामों की विधि बतायी। इसके बाद महायज्ञ शुरू हुआ जहां भक्ति भजन के बीच काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये। इस दौरान हरिद्वार से आये राजकुमार भृगु व प्रेमचन्द्र बिरला ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। सायंकाल 6 बजे से संगीत प्रवचन शुरू हुआ जहां मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस मौके पर आचार्य देशबंधु पद्माकर मिश्र ने कहा कि प्रज्ञा का अर्थ है ज्ञान और वह विद्या जिससे हमें परमार्थ, नैतिका व उन श्रेष्ठ मूल्यों का ज्ञान होता है जिसके आधार पर हम अपने अंदर की प्रसुप्त शक्तियों का जागरण कर सकते हैं। इस अवसर पर राहुल सिंह, शान्तनू सिंह, चित्रलेखा सिंह, पूजा श्रीवास्तव, रोहित पाण्डेय, मालती सिंह, चमेला सोनकर, देवेन्द्र राय, किरन सिंह, हेमलता उपाध्याय, मीना सिंह, गीता देवी के अलावा सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related

UP 4183334954614429455

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item