aajtaktimes

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में हुई बैठक

जौनपुर। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 3390 मतदान केन्द्र पहले से हैं। 55 मतदान केन्द्र नये बनाये गये हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को 15 जुलाई तक बीएलओ की सूची मोबाइल सहित निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के मोती लाल बिन्द, सपा के श्याम बहादुर पाल, भाकपा के विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रवादी कांग्रेस के अतीस श्रीवास्तव, रालोद के प्रदीप तिवारी, बसपा के अमरजीत गौतम, भाजपा के नीरज गुप्ता, सीपीआई के जय प्रकाश सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकान्त सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 2060767626804051222

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item