aajtaktimes

त्योहार के मद्देनजर हुई शान्ति समिति की बैठक में दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर। प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक हुई जहां बताया गया इस वर्ष रमजान का अलविदा जुमा 1 जुलाई एवं ईद-उल-फितर पर्व चन्द्र दर्शन के अनुसार 6/7 जुलाई को मनाया जाना सम्भावित है। उक्त त्योहार शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी जिसमें कलेक्टेªट बार के पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्रनाथ त्रिपाठी, रविन्द्र सिंह एडवोकेट, कैलाशनाथ विश्वकर्मा, अली मंजर डेजी, दीवानी बार के अध्यक्ष, महामंत्री अनिल सिंह कप्तान सहित अन्य ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा आदि के बारे में सुझाव दिया। उन्होंने दिन-रात निरन्तर विद्युत आपूर्ति की मांग किया। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी उमाकान्त त्रिपाठी ने अपना बहुमूल्य सुझाव दिया। अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि इस बार पहले से बेहतर पुलिस व्यवस्था की जायेगी। सादे कपड़े में महिला एवं पुरूष पुलिस तैनात किये जायेंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने सुझाव पर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या का निदान करने का निर्देश मौके पर ही दिया। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षकद्वय रामजी सिंह यादव, अरूण श्रीवास्तव, आईएएस शिवशरण, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ला, क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव, उपजिलाधिकारी केराकत सहदेव मिश्र, शाहगंज रमाकान्त वर्मा, मछलीशहर शतेन्द्र कुमार, मड़ियाहूं रामकेश यादव सहित सम्बन्धित अधिकारी, शान्ति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related

UP 6813541770629027295

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item