शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी मनाया गया योग दिवस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_365.html
बाराबंकी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पालिका परिषद के बाबू रामसिंह
सभागार में पतंजलि योग समिति व महिला पतंजलि योग समिति व भारत स्वाभिमान
सम्बद्ध पतंजलि योग पीठ हरिद्वार एवं अखिल विश्व गायत्री परिवार बाराबंकी
के संयुक्त तत्वावधान में एक वृहद योग शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जनेस्मा के हिन्दी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष
डॉ. भगवान वत्स ने देवमंच पर दीप प्रज्जवलन के साथ किया। इस अवसर पर
उन्होंने विश्व योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के एवं गायत्री परिवार के
संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा जी के योग, यज्ञ, संस्कृति के साथ साथ
स्वास्थ्य संवर्धन के व्यापक स्वरूप को विश्व स्तर तक ले जाने के
संस्मरणों को याद दिलाया। इस विराट योग दिवस पर सामूहिक प्रार्थना,
मंत्र, जप, ध्यानादि के साथ-साथ योगाभ्यास को प्रमुख तीन चरणों के साथ
सम्पन्न किया गया। जिसमें शिथिलीकरण के अभ्यास, स्कंध संचालन, कटिचालन,
घुटना संचालन तथा ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्द्धचक्रासन,
त्रिकोणासन, दण्डासन, भद्रासन, वज्रासन, अर्द्ध उष्ट्रासन, शशकासन,
उŸाानमंडूकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन,
उत्तानपदासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन और शवासन आदि को देवभूमि हरिद्वार
से पधारे योग शिक्षक आलोक शर्मा ने कराया। कार्यक्रम के अन्त में जिला
समन्वयक गायत्री परिवार सीपी श्रीवास्तव ने योगदिवस पर पधारे लगभग 400
आगंतुक प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया तथा
गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति आन्दोलन को अधिक से अधिक आगे बढ़ाने में
सबके सहयोग की अपेक्षा की। कार्यक्रम में पं0 रमाकान्त मिश्र, रविकरन नाथ
शास्त्री, विनोद कुमार मिश्र, हरी सिंह, जैसीराम आर्य, लक्ष्मी गुप्ता,
प्राची, रवि शुक्ला, सविता सिंह, आलोक, रामफेर, अखिलेश पाण्डेय, संध्या,
सरोज, सुभाष चन्द्र मौर्य आदि ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बारिश के बीच चलता रहा योग
बाराबंकी। योग गुरु अनिल ग्रोवर के निर्देशन में सैकड़ो लोगों ने स्थानीय
कमला नेहरु पार्क में योगाभ्यास किया। बारिश में भी लोग डटे रहे। तेज
बारिश होने पर योग साधकों ने पार्क में बने टीनसेट के नीचे योग क्रिया को
किया। योग कार्यक्रम में योग गुरु अनिल ग्रोवर द्वारा अंग संचालन सूक्ष्म
यौगिक क्रियाओं के साथ ऊँ का उच्चारण भी विधि पूर्वक कराया गया। इसके
अलावा लेट कर एवं खड़े होकर ताड़ आसन, अर्द्ध उष्ट आसन कराये गये तथा इन
आसनों से होने वाले लाभ के बारे में भी योग गुरु द्वारा विस्तार से बताया
गया। लम्बी गहरी सांसो का अभ्यास अनुलोम, विलोग, कपाल भाति आदि प्रणायाम
एवं ध्यान की क्रिया भी सम्पन्न करायी गयी। अन्त में कर तल ध्वनि के साथ
योग कार्यक्रम का समापन हुआ। बाराबंकी व्यापार मण्डल द्वारा आये हुए
साधको को जलपान भी करवाया। योग गुरु श्री ग्रोवर ने बताया कि भारतीय योग
संस्थान द्वारा यह योग साधना केन्द्र प्रतिदिन निःशुल्क रुप से संचालित
होता रहता है। इच्छुक साधक प्रतिदिन सुबह 5ः30 बजे योग साधना पर आ करके
स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नेहरु युवा केन्द्र ने कराया योग, कई लोग हुए शामिल
बाराबंकी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार नेहरू युवा
केन्द्र के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य
योगाभ्यास कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज के आडीटोरियम में प्रातः 6ः30
बजे से 8ः30 बजे तक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला युवा समन्वयक
प्रदीप ंिसह ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि योग प्राचीनकाल से ही
मानव सभ्यता को सुसज्जित स्वास्थ्य के लिए योग का मानव जीवन में
अतिमहत्वपूर्ण स्थान है। योग आज के अति आधुनिक युग में अतिमहत्वपूर्ण हो
जाता है। जब मानव शरीर प्रदूषण की चपेट में हो तब योग और स्वच्छता के
प्रति ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को जागरूक होकर भविष्य में आने वाली
स्वास्थ्य सम्बंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। राज्य स्तरीय योग
प्रशिक्षक दिनेश कुमार सिंह नैचूरो पैंथी संस्था लखनऊ के द्वारा
योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय
परम्परा एवं संस्कृति अमूल्य देन है। योग शरीर एवं मन, विचार एव ंक्रम,
आत्म संयम एवं पूर्णता की एकात्मकता तथा मानव एवं प्रकृति के बीच
सामंजस्य प्रदान करता है। योग व्यायाम भी मात्र नही है बल्कि स्वयं के
साथ विश्व एवं प्रकृति के साथ एकत्व खोजने का भाव है। योग हमारी जीवन
शैली में परिवर्तन लाकर हमारे अन्दर जागरूकता उत्पन्न करता है तथा
प्रकृति परिवर्तनो से शरीर में होने वाले बदलाव को सहन करने में सहायक हो
सकता है। समस्त प्रतिभागियों को योग से सम्बन्धित 15 क्रियाओ प्रार्थना
शिथिलीकरण के अभ्यास, योगासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्धचक्रासन,
शंशाकांसन वक्रासन, भुजंगासन, सलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन,
शवासन, कपालभाति, प्राणायम, भ्रामरी प्राणायम, अनुलोम विलोम प्राणयाम,
आदि आसनो का बोध एवं इनसे होने वाले शारीरिक लाभो के बारे में
विस्तारपूर्वक बताया। योगाभ्यास के सफल आयोजन में नेहरू युवा केन्द्र के
स्वंयसेवक ,शहनाज, शबीना, सगुप्ता परवीन , साहीनबानो, सबाफातिमा,
हुमाबानो, आफरीन, सोनम, अनुराधा, तुलसीराम चौहान, अमित कुमार मौर्या,
अविनाश कुमार गुप्ता शिवकुमार सहित युवा मण्डल के सदस्य मौजूद रहे।
सेमिनार का आयोजन
बाराबंकी। आयुष मंत्रालय के सहयोग से आदर्श सेवा संस्थान द्वारा एक
दिवसीय ‘कल्याण के लिए योग’ विषयक राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन सर्वोदय
बाल विद्या मंदिर इण्टर कालेज मरकामऊ बाराबंकी में आयोजित किया गया।
सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किए पूर्व निदेशक आयुर्वेद
एवं यूनानी सेवाएं उ0प्र0 डा जीडी गौतम ने प्राणायाम के महत्व को
रेखांकित करते हुए कहा कि स्वांस सम्बंधी आवेगों का नियन्त्रण प्राणायाम
करता है। जो स्वायत्त तंत्रिका आवेगों की धारा के लिए एक मार्ग सुनिश्चित
करता है। प्राणायाम में स्वांस को अन्दर भरने को पूरक तथा बाहर छोड़ने को
रेचक कहा जाता है। प्राणायाम ध्यान के उच्च स्तरीय अभ्यास के लिए भी
उपयोगी है। डा गौतम ने योग साधकों को बताया कि प्राणायाम करते समय बहुत
सी बातों की सावधानियां भी रखनी होती हैं। उन्होने कहा कि मन को सांत
रखना चाहिए तथा तनाव रहित होकर या जल्दबाजी में कोई भी योगाभ्यास नही
करना चाहिए। ऐसा करने से शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
सेना के जवानों ने भी योग दिवस पर किया योगाभ्यास
बाराबंकी। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जंहा आम नागरिको, सरकारी
कर्मचारियो ने योग शिविर का आयोजन कर योग दिवस पर अपनी भागीदारी दर्ज
कराते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग की क्रियांए की। तो वही सेना के जवानों
ने भी योग दिवस पर योगाभ्यास करते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। सेना
के ईसीएचएस पालीक्लीनिक स्टाफ एंव रिटायर्ड सेना के कर्मचारियो ने अपने
परिजनों के साथ मिलकर दूसरा इन्टरनेशनल योग दिवस मनाया। सेना के मेड़िकल
आफिसर आई0जे0 सिंह ने योगा के वैज्ञानिक फायदे बताये। कर्नल रनबीर सिंह
ओआईसीईसीएचएस पालीक्लीनिक ने योग और प्राणयाम अभ्यास कराया।
सदर विधायक ने पार्टी कार्यालय पर सुनी समस्याएं

