प्रदेश की विकास दर सबसे अव्वल: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_209.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश को देश का आग्रणी राज्य बनाने के लिए समाजवादी सरकार ने
विकास पर अपना पूरा ध्यान लगाया है। जिसकी पुष्टि भारत सरकार के आकड़ों से
हो जाती है। सपा की कथनी व करनी में कोई फर्क नही है। उक्त विचार जिला
पार्टी कार्यालय पर आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनने के
पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित फरियादियों के बीच व्यक्त किये।
आज सुबह सदर विधायक जिला पार्टी कार्यालय पर जैसे ही बैठे क्षेत्र के लोग
अपनी-अपनी समस्या लेकर आये हुए थे उन्होंने बारी-बारी अपनी समस्या विधायक
को बताई जिसपर सदर विधायक ने पत्र लिखकर या सम्बन्धित अधिकारी से फोन से
वार्ता कर उनकी समस्याओं निराकरण कराया। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश
की सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, पुलों, आरओबी का निर्माण तेजी से किया
जा रहा है। लखनऊ में मेट्रो रेल का कार्य पूरी तेजी से चल रहा है, जबकि
आगरा, मेरठ, वाराणसी तथा कानपुर महानगरों में भी मेट्रो चलाने के प्रयास
किये जा रहे हैं महत्वाकांक्षी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का कार्य प्रगति
पर है। यह देश की सबसे लम्बी एक्सप्रेस-वे परियोजना है। अभी भी प्रदेश के
विकास बहुत से कार्य किये जाने बाकी है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से अनिल
कुमार यादव, अजय वर्मा बब्लू, राजेन्द्र वर्मा पप्पू, मो. रिजवान संजय,
कामता प्रसाद यादव, इन्द्रेश प्रताप सिंह, दीपक गुप्ता, सहजराम यादव,
रंजीत यादव, अनिल वर्मा, राजेश वर्मा, जगदीश यादव प्रधान, मो. असलम, उमेश
यादव, यशवन्त यादव, मास्टर मुस्तफा व पवन कश्यप समेत आदि लोग उपस्थित थे।