aajtaktimes

शिवसैनिको ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नगर के नाका पैसार पर मानक के विपरीत संचालित झोलाछाप
नर्सिंगहोम अजन्ता हॉपिस्टल के खिलाफ शिवसैनिकों ने गन्ना दफ्तर में एक
दिवसीय धरना प्रदर्शन कर कार्यवाही की मांग करते हुए नायब तहसीलदार
नवाबगंज सन्दीप त्रिपाठी को प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को
सम्बोधित ज्ञापन पत्र दिया। शिवसैनिक अपने कार्यकर्ता सरोज यादव की पत्नी
नीलम यादव की अजन्ता हॉस्पिटल में लापरवाही से ऑपरेशन करने एवं संक्रामित
खून चढ़ाने से हुयी मौत के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर आक्रोशित
थे। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मनोज विद्रोही ने कहा कि जिला प्रशासन व
मुख्य चिकित्साधिकारी बाराबंकी कार्यालय के जांच अधिकारी अजन्ता हॉस्पिटल
संचालकों से सांठ-गांठ कर लियें हैं और उनको बचाने का पूरा-पूरा प्रयास
किया जा रहा है। पीड़ित के शिकायती प्रार्थना पत्र पर जांच के नाम पर
धड़ल्ले से वसूली की जा रही है किन्तु शिवसेना अपने शिवसैनिक को हर कीमत
पर न्याय दिलायेगी। इस अवसर पर युवा सेना जिला प्रमुख शिवा पाठक, शिवसेना
जिला उपप्रमुख ननकऊ रावत, अंकित पाण्डेय, फूल चन्द्र वर्मा, पीड़ित सरोज
यादव, वीरेन्द्र यादव, हरिओम, जसवन्त, विवेक मिश्रा, रामधीरज, लल्लू
यादव, सुनील यादव, मनोज यादव, लवकुश, इन्द्रजीत रावत, गगन रावत, संदीप
राज, प्रदीप कुमार आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।

Related

UP 3918406987506428117

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item