aajtaktimes

स्वामी प्रसाद मौर्य कल दिखाएंगे अपनी राजनीतिक ताकत

लखनऊ-बहुजन समाज पार्टी छोड़ने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता विरोधी दल रहे स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएंगे। मौर्य ने अपने समर्थकों की यहां बैठक बुला रखी है। वह समर्थकों से आगे की रणनीति बनाने पर चर्चा करेंगे। मौर्य ने लखनऊ के पॉश इलाके गोमतीनगर के एक स्कूल में अपने समर्थकों को 11 बजे पहुंचने के लिए कहा है।
 गत 22 जून को बसपा छोडने के बाद पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि मौर्य समाजवादी पार्टी में जाएंगे और 27 जून को मंत्रिमंडल के होने वाले विस्तार में अखिलेश यादव मंत्रिमंडल में शामिल होंगे, मगर 2 दिन बाद ही उन्होने सपा सरकार के खिलाफ बयान देकर जारी अटकलों को विराम दे दिया। इसके बाद से ही उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लग रही हैं।
हालांकि वह बराबर कह रहे हैं कि समर्थकों की राय के बाद वह कोई फैसला लेंगे। कुछ लोग उनके द्वारा अलग पार्टी बनाने की बात भी कह रहे हैं।

Related

UP 5044624196940284070

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item