aajtaktimes

बिहार टॉपर मामले में फंसी रूबी राय से जुड़ा एक और विवाद

पटना: बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स टॉपर स्कैंडल में अब एक और विवाद सामने आया है। बिहार की आट्र्स टॉपर रही रूबी राय की इंटर एग्जाम की आन्सर शीट्स ही बोर्ड ऑफिस के स्ट्रॉन्ग रूम से गायब हो गई हैं। स्कैम की जांच कर रही एसआईटी ने इस मामले में बोर्ड ऑफिस से रिपोर्ट मांगी है। इस विवाद में बोर्ड प्रबंधन से लेकर विभाग के आलाधिकारियों तक पर सवाल उठ रहे हैं। रूबी की आंसर शीट गायब होने के मामले को घोटाले का साक्ष्य मिटाने की कोशिश के रूप में भी देखा जा रहा है।
गौरतलब है कि विशेषज्ञों की टीम ने रूबी राय का साक्षात्कार लिया, जिसमें रूबी असफल साबित हुई थी। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया था। अदालत ने रूबी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेउर जेल भेज दिया। पूर्व बोर्ड अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद के निजी सचिव विकास चंद्रा को भी रविवार को जेल भेजा गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रूबी साक्षात्कार में पूरी तरह असफल साबित हुई। 12वीं का उसका परिणाम रद्द कर दिया गया है।

Related

UP 6082519847753174358

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item