विभागीय अधिकारियों के साथ कृषि अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_395.html
जौनपुर। हनुमान प्रसाद सिंह अध्यक्ष कृषि अनुसंधान परिषद उत्तर प्रदेश ने कृषि, मत्स्य, सहकारिता, कृषि विज्ञान केन्द्र आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक निरीक्षण भवन में हुआ। इस मौके पर डॉ. सुरेश कन्नौजिया अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र ने बताया कि जनपद में भूमि संरक्षण योजानान्तर्गत कृषि विभाग की दोनों इकाइयों द्वारा 375 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर भूमि सेना योजना के अन्तर्गत समतलीकरण समोच्चरेखीय बांध, पेरीकेरल बांध एवं अवरोध बांध का निर्माण किया जायेगा। अति दोहित ब्लाकों के लिये एक नयी योजना प्रस्तावित है। इसमें ढाल के विपरीत जुताई एवं मेड़बन्दी एवं जल संरक्षण के साथ पानी के रिचार्ज के लिये भी इस योजना को भविष्य में लागू किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि खेत तालाब योजना की बुन्देलखण्ड में सफलता को देखते हुये प्रदेश के अन्य जनपदों में भी इसे लागू करने की योजना है। एग्री जक्शन योजना के अन्तर्गत कृषि स्नातक को खाद-बीज एवं कृषि रक्षा रसायन का लाइसेंस मुफ्त में दिया जायेगा। प्रतिमाह 1 हजार रूपये की दर से दुकान का किराया दिया जायेगा। इस योजना से इनके द्वारा अपने क्षेत्र में कृषकों को सुझाव भी दिये जायेंगे। कृषि यंत्रीकरण के अन्तर्गत समूह को 10 लाख रूपये की लागत की परियोजना दी जाती है। इसमें 8 लाख का अनुदान, 1 लाख समूह, 1 लाख बैक से ऋण की व्यवस्था है। सोलर पम्प के अर्न्तगत अब कृषि द्वारा 2-एचपी, 3 एचपी एवं 5 एचपी के पम्प अब कृषकों को क्रमशः 23 हजार, 46 हजार एवं 85 हजार रूपये में मिलेगा। कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिये किसान अपना पंजीकरण अवश्य करा लें। इसके लिये पहचान पत्र, बैंक की पासबुक एवं खतौनी की फोटो कापी लेकर राजकीय बीज गोदामों एवं कृषि भवन लाकर पंजीकरण करा सकते है। सुनील तिवारी जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन 2015-16 में टेन्टिव प्लान में आम उद्यान रोपण 5.0 हेक्टेयर, अमरूद 5.0 हेक्टेयर, आवला रोपण 12.0 हेक्टेयर का प्लान है। राष्ट्रीय विकास योजना वर्ष 2015-16 खरीफ कार्यक्रम में कद्दवर्गीय (लौकी, तरोई, कोला, खीरा) 40 हेक्टेयर में लगाने का कार्यक्रम है। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर देख सकते है। इस अवसर पर डॉ. ओमकार भूमि संरक्षण अधिकारी सहित उनके सहयोगीगण उपस्थित रहे।
