aajtaktimes

गंदगी से नाराज दिखे राजा कासिम, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अवध
प्रांत के अध्यक्ष राजा कासिम ने जिलाधिकारी को पत्र देकर रमजान की
पवित्र महीने में बिजली पानी और साफ-सफाई व्यवस्था सही करने की मांग की
है। दिये गये पत्र में उन्होने लिखा है कि इस समय इतनी भीषण गर्मी पड़ रही
है कि जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। उन्होने कहा कि जिले
में बिजली की आंख मिचौली से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की
नींद हराम है। जबकि आज से रमजान का पवित्र महीना शुरु हो चुका है। लेकिन
न तो बिजली में सुधार हुआ है और न ही शहर की पेयजल व्यवस्था सही हुई है।
इतना ही नही शहर के प्रमुख मोहल्लो में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। कहने
को तो सफाई कर्मियों की एक पूरी फौज है। लेकिन शहर के मस्जिदों के आस-पास
गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। श्री कासिम ने जिलाधिकारी से इन समस्याओं से
निजात दिलाने की मांग की है। श्री कासिम के साथ में मो. इमरान, मो. जुबेर
खां, फराज हुसैन, मो. असलम, मो तारिक, रईस अहमद, रणजीत मोहन शुक्ला सहित
अन्य स्थानीय लोग भी थे।

Related

UP 6187028074042786613

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item