aajtaktimes

हैदरगढ़ में डीएम ने सुनी जन समस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए आयोजित होने वाले तहसील
दिवस की कड़ी में तहसील हैदरगढ़ में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता करते
हुए जिलाधिकारी अजय यादव ने निर्देश दिया है कि पुलिस एवं राजस्व से
सम्बन्धित शिकायतों के निस्तारण हेतु राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम
मौके पर जाकर प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करायें। जिलाधिकारी ने तहसील के
अधिकारियों को निर्देश दिया कि वरासत से सम्बन्धित अविवादित मामलों में
तुरन्त वरासत दर्ज करायी जाये। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
तहसील दिवस के अवसर पर प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समय से
निस्तारण किये जाने के साथ ही गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की
जाये। जिलाधिकारी ने तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों से कहा कि स्वयं
अपने स्तर से निस्तारण की गुणवत्ता से संतुष्ट होने के बाद ही आख्या
तहसील को भेजी जाये। जिलाधिकारी अजय यादव ने सभी अधिकारियों को निर्देश
दिया है कि तहसील दिवस के प्रकरणों को एक सप्ताह में निस्तारित करें साथ
ही यह भी सुनिश्चित करें कि इनमे गुणवत्तापूर्णकार्यवाही हो। यदि किसी
विभाग द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में गुणवत्ता की अनदेखी की
जायेगी तो सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्रवाई होगी। उन्होने तहसीलदार
को निर्देश दिया कि जिस विभाग का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण न पाया जाये,
सम्बन्धित प्रार्थना पत्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुनः वापस भेज
दिया जाये। तहसील हैदरगढ़ में आयोजित तहसील दिवस के दौरान कुल 119
प्रार्थना पत्रों पर जिलाधिकारी अजय यादव द्वारा सुनवाई की गयी। 07
प्रार्थना पत्रों का निस्तारण तहसील दिवस के दौरान ही करा दिया गया।
तहसील दिवस में सबसे ज्यादा मामले राजस्व विभाग से सम्बन्धित रहे।
जिलाधिकारी ने प्रत्येक मामले में सम्बन्धित फरियादी से पूरे प्रकरण की
जानकारी लेने के बाद उससे सम्बन्धित विभाग के अधिकारी से भी फीडबैक लिया
और प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए जरूरी समय देते हुए निर्देश दिया
कि निर्धारित समय में उसका निराकरण कर दिया जाये। जिलाधिकारी ने तहसील
दिवस के दौरान अधिवक्ता और कर्मचारी के चल रहे विवाद को लेकर अधिवक्ताओं
और कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र को पूरी गम्भीरता से
सुनवाई करते हुए समुचित कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर
पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद, मुख्य विकास अधिकारी ऋषिरेन्द्र कुमार, मुख्य
चिकित्साधिकारी सहित जिले के सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
सैकड़ो किसानों ने किया प्रदर्शन
बाराबंकी। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार तहसील सिरौलीगौसपुर मुख्यालय
पर जनहित एकता संगठन के अध्यक्ष अकबर शाह के नेतृत्व मे व प्रदेश महासचिव
विवेकानन्द यादव के संयोजन मे 7 सूत्रीय मंागो केा लेकर सैकडो किसानो ने
जोरदार प्रदर्शन किया। धरने को सम्बोधित करते हुए विवेकानन्द यादव ने कहा
कि समाज मे भ्रष्टाचार की जडे काफी गहराई तक पनप चुकी है जिससे किसानो को
न्याय नही मिल पा रहा है जिससे आये दिन गांवो मे खूनी संघर्ष जैसी स्थिति
बन जाती है वही तहसील प्रशासन के उपेक्षा पूर्ण रवैय्ये के चलते पैमाइश
होने के बावजूद लोगो को कब्जा नही मिल पा रहा है जिससे किसान अधिकारियो
की गणेश परिक्रमा करने पर मजबूर है सात सूत्रीय मांगो मे राजस्व ग्राम
किन्तूर परसा सरदहा हुसेनपुर मे पैमाइश प्रक्रिया मे तेजी लाने खाद्य
सुरक्षा अधिनियम के अपात्र लोगो के जो नाम दर्ज है उसकी जांच किये जाने
निःशुल्क बोरिंग योजना मे की जा रही अवैध धन उगाही पर अंकुश लगाये जाने
गांवो की भूमि व तालाबो से दबंग भूमाफियाओ का कब्जा हटाये जाने से
सम्बन्धित 7 सूत्रीय मांग पत्र संगठन ने उपजिलाधिकारी को प्रेषित कर
त्वरित कार्यवाही किये जाने की मांग कियाा है। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष
निसार अहमद तहसील अध्यक्ष कृपा शंकर विश्वकर्मा आसिया बानो महिला सभा
अध्यक्ष सबा समनम सावित्री गुरूदयाल डा राम औतार शर्मा राजेश गौतम
बच्चाराम सहित सैकडो कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
राजेश ने एसडीएओ को लगायी फटकार


बाराबंकी। नवाबगंज तहसील में आज पहुंचे एमएलसी राजेश यादव ने वहां पर
मौजूद अधिकारियों की जमकर क्लास ली और यह चेतावनी दी कि अधिकारी ईमानदारी
से काम करें। नही तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। उन्होने तहसील दिवस पर
आये फरियादियों की फरियाद सुनी और विभागीय अधिकारियों को आदेशित करके
जल्द से जल्द निस्तारण के आदेश भी दिये। तहसील दिवस में उपजिलाधिकारी
नीलम यादव, क्षेत्राधिकारी सदर विशाल विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी
मौजूद थे। सबसे ज्यादा मजेदार बात यह रही कि एमएलसी के रहते हुए चार बार
जब बिजली की आंख मिचौली हुई तो उनका पारा गर्म हो गया। तो उन्होने एसडीओ
विद्युत को जमकर फटकार लगायी।

Related

UP 3002425643176881305

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item