राजा धनपत राय बने व्यापार मण्डल के विधानसभा अध्यक्ष
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_82.html
बाराबंकी। जनपद के सक्रिय व्यापारी संगठन अखिल भारतीय संयुक्त व्यापार
मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार गुरुचरण सिंह व जिलाध्यक्ष रोहिताश्व
दीक्षित ‘मन्नू भैया‘ ने संगठन के प्रदेश महासचिव व प्रभारी मध्य जोन
नवीन शर्मा की संस्तुति पर जनपद के युवा व्यापारी पंडित राजा धनपत राय की
मेहनत व कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुये बाराबंकी विधानसभा का अध्यक्ष
मनोनीत किया है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के सत्यप्रेमीनगर स्थित
भोलू एजेंसी पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसमे नवनियुक्त
अध्यक्ष का पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओ से जोरदार स्वागत किया गया। इस
मौके पर स्वागत समारोह में बोलते हुये जिलाध्यक्ष रोहिताश्व दीक्षित ने
कहा कि राजा धनपत राय एक मेहनती व जिम्मेदार व्यक्ति है। उनकी इसी लगन को
देखते हुए इन्हें यह जिम्मेदारी प्रदान की गयी है। श्री दीक्षित ने आशा
की है कि यह सभी छोटे बड़े व्यापारियों को साथ लेकर चलेंगे व उनकी
समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता से समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर
पर जिला उपाध्यक्ष संजय तिवारी, हेमंत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मदन
गुप्ता, नगर अध्यक्ष अकील सिद्दीकी, मीडिया प्रभारी हिमांशु अवस्थी, युवा
नगर अध्यक्ष आयुष गुप्ता जिला महामंत्री संतोष गुप्ता, विराज झा, गुरमीत
सिंह, अंकित झा, पवन शर्मा सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

