aajtaktimes

पूरे जनपद में तीसरे बड़े मंगल पर भक्तों का उमड़ा जन सैलाब

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ज्येष्ठ के तीसरे बडे़ मंगल पर हनुमान मंदिरो में भक्तो का जन
सैलाब उमड़ पड़ा। हनुमान भक्तों ने जगह-जगह पर प्रसाद वितरण भी किया। जेठ
माह के तीसरे मंगल पर आज भक्तो ने महाबली की स्तुति की। जगह-जगह स्टाल
लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। तीसरे मंगल पर जरौली असन्द्रा बाजार नईसड़क
सुखलाल पुरवा मोड़ कादिरपुर चकतारा रसूलपुर कोठी केसरगंज देवीगंज पठकन
पुरवा व नूरपुर आदि स्थानो पर भक्तो ने स्टाल लगाकर पूड़ी सब्जी चावल बूदी
व शर्बत का वितरण कियां। बड़े मंगल पर जरौली स्थित हनुमान मंदिर में आज
प्रातःकाल से ही दर्शन पूंजन के लिए भक्तो का आना शुरू हो गया था। यह
क्रम दोपहर बाद तक चलता रहा। इस दौरान पवनसुत के जयकारोें से वातावरण
गूंज उठा।  इसी क्रम में बड़ा मंगल श्री हनुमान जयन्ती पावन दिन के अवसर
पर ग्राम अनूपगंज शिव मन्दिर में आयोजक रामकरन यादव, विजय वर्मा प्रधान
प्रतिनिधि, रमेश यादव, प्रमोद यादव, कमलेश यादव, वितरण कार्यक्रम का
शुभारम्भ अनिल यादव महासचिव सपा, बलराम यादव, गोपाल यादव, पंकज चतुवेदी,
डॉ. अमर नाथ यादव, वितरण का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में सफेदाबाद में
चौधरी अमित वर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेतृत्व में सफेदाबाद आयोजित
भण्डारा में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष दिगविजय सिंह देव, रितेश सिंह,
शिवा शर्मा एडवोकेट, सरोज प्रधान, मुकेश यादव, ऋषभ सिंह, जय शंकर वर्मा,
अरविन्द वर्मा, वितरण का शुभारम्भ किया। वहीं दूसरी तरफ तहसील
सिरौलीगौसपुर में संकट से हनुमान छुडावै मन क्रम बचन ध्यान जो लावै प्रभु
श्री राम चन्द्र जी के अनन्य भक्त अन्जनी नन्दन श्री हनुमान जी की जो
साधक विधि विधान पूर्वक भक्ति मे लीन होकर के साधना करते है वे सारे दुखो
से मुक्त होकर के भवसागर से पार हो जाते है। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम
चन्द्र जी के अनन्य भक्त पवन सुत श्री हनुमान जी की छटा को जो साधक जिस
मन से निहार कर साधना करता है उसे वैसा ही फल मिलता है इनकी सुन्दरता मन
को मोहने वाली है इनके मुख मण्डल पर काले घुंघराले बालो की सुन्दरता को
बढाती है काने मे कुण्डल विराज मान है इनके हाथो मे गदा ध्वज वज्र तथा
कंधे पर जनेऊ शुशोभित है जो इनकी सुन्दरता की एक झलक को देखता है वह
मंत्र मुग्ध हो जाता है जो भक्त प्रत्येक मंगलवार को इनकी उपासना करके
विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना लडडू सिन्दूर लाल लंगोटे जनेऊ आदि भेट कर
साधना करते है उसके सारे बिगडे हुए कार्य अपने आप बन जाते है इनकी सच्चे
मन से की गयी साधना से उसे पूरा लोक और परलोक मे शान्ति मिलती है पवन सुत
हनुमान जी को जब भी अतिरिक्त बल की आवश्यकता होती थी तो जय श्री राम का
उदघोष करते थे इन्हे कई गुना ऊर्जा प्राप्त हो जाती थी उसी प्रकार से
कष्ट के समय इनके नाम का स्मरण करने से शरीर मे एक नयी चेतना ऊर्जा का
संचार हो जाता है। ज्येष्ठ मास के तृतीय मंगलवार को क्षेत्र के बदोसरांय
मरकामऊ सिरौलीगौसपुर कोटवाधाम सैदनपुर टिकैतनगर सहादतगंज समेत पूरे तहसील
क्षेत्र मे इनके भक्तो ने शरबत हलुवा छोला चावल पूडी बून्दी आदि के स्टाल
लगा करके राहगीरो को जलपान कराते हुए विश्व कल्याण की कामना किया।
मुस्लिम भाईयों ने किया भण्डारा
बाराबंकी। डॉ.पी.एल.पुनिया फैन्स क्लब के संयोजक व नगर कांग्रेस कमेटी के
महामंत्री दानिश खान ने जेठ के तीसरे मंगलवार को लाजपत नगर मोड़ पर
भण्डारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया। भण्डारे में मो. वैश, शैलेन्द्र
चौपड़ा, मोबीन, फैय्याज, शादाब कुरैशी, हरिजिन्दर सिंह सोनू, सरदार
गुरूमीत सिंह ने योगदान किया तथा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव
दीपक सिंह, उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, राजेन्द्र वर्मा
फोटोवाला, इंजी. विनय श्रीवास्तव, प्रदीप मौर्या, विनोद सिंह, सिकंदर
रिजवी, अमित गौतम, तरूण चावला आदि कांग्रेसजन ने भण्डारे स्थल पर जाकर
नगर कांग्रेस कमेटी के साथियों का उत्साहवर्धन करके प्रसाद ग्रहण किया
तथा आवाम को प्रसाद वितरित किया।
पहुंचे सुरेश व राजेश
बाराबंकी। शहर के बडे़ल चौराहे पर अधिवक्ता नवल यादव व सुजीत यादव ने
मंदिर परिसर के पास स्टाल लगाकर बजरंगबली के भक्तों को प्रसाद वितरित
कराया। इस भण्डारे में सदर विधायक सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव ‘राजू‘
ने भण्डारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उनके साथ में अजेन्द्र सिंह,
परवीन यादव, संजय यादव, रवि मिश्रा, शिवा, नवीन, आदित्य, बनवारी लाल
यादव, कुलदीप मिश्रा, अंकुश मिश्रा, संजय मिश्रा, रमेश सहित सैकड़ो भक्तों
ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related

UP 1940209862514482051

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item