aajtaktimes

जनता दर्शन में सदर विधायक ने सुनी समस्याएं

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार सभी के साथ समान रूप से काम कर रही है।
समाजवादी सरकार में सभी लोग अपने को सम्पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस कर
रहे हैं। विकास कार्यों की श्रंखला में समाजवादी सरकार ने एक नया
क्रीतीमान स्थापित किया है। उक्त विचार आज प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में पूरे
जनपद से आये लोगों की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित लोगों में सदर
विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। जिला पार्टी
कार्यालय पर सुबह दस बजे सदर विधायक पहुंचे तो कुरौली से आये सुनील की
पुलिस सम्बिन्धित समस्या को फोन पर शहर कोतवाल से वार्ताकर, हैदरगढ़ से
आये विजय की जमीन सम्बिन्धित समस्या को तहसीलदार से फोन कर, मो. इस्तियाक
निवासी पीरबटावन की पेयजल सम्बिन्धित समस्या को अधिशाषी अभियन्ता अधिकारी
नगर पालिका से फोन कर सुलझाया तथा अन्य प्रार्थना पत्रों पर सीधे
सम्बिन्धित अधिकारी को पत्र भी लिखा। श्री यादव ने आगे कहा कि प्रदेश का
हर नागरिक वर्तमान सपा सरकार में खुश है, क्योंकि सरकार ने बिना धर्म एवं
जाति के भेद-भाव के प्रदेश के हर नागरिक का काम किया है। पूर्वर्ती
सरकारों ने तो प्रदेश को लूटने का काम किया है लेकिन जबसे समाजवादी
पार्टी की सरकार बनी है प्रदेश में चहूओर विकास दिख रहा है। आज तीसरे बड़े
मंगल के अवसर पर सदर विधायक ने पूर्व कारागार मंत्री कुमार वर्मा के साथ
शहर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के पास सपा नेता अन्नू पंडित द्वारा आयोजित
भण्डारे में प्रसाद वितरित किया तथा अपनी विधानसभा सदर के अनेकों गांव
में भण्डारे में पहुंचकर लोगों को प्रसाद वितरण किया। उक्त अवसर पर मुख्य
रूप से सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, जिला महासचिव अनिल कुमार यादव,
जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा, अजय वर्मा बब्लू, ज्ञान प्रकाश मिश्रा,
विधायक प्रतिनिधि मो0 रिजवान संजय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र
वर्मा पप्पू, देवां ब्लाक प्रमुख रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता
प्रसाद यादव, धीरज गुलसिया, संजय मिश्रा, बाबुल मिश्रा बीडीसी सुधीर
यादव, अजय गुप्ता सभासद, प्रीतम सिंह वर्मा, दीप शंकर जयसवाल, शिवस्वामी
वर्मा, गुड्डू मौर्या प्रधान, अयोध्या प्रसाद रावत, प्रदीप समेत आदि लोग
उपस्थित थे।

Related

UP 4395913379374069980

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item