युवक सहित दो बच्चे जख्मी, भर्ती
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_775.html
बाराबंकी। थाना रामनगर अन्तर्गत आज शाम आये भीषण चक्रवर्ती तूफान से जामा
मस्जिद की मीनार गिर गयी। जिसके नीचे दबकर तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो
गये। घायलों में दो बालक भी शामिल हैं। तूफान से रामनगर क्षेत्र में
जबरदस्त नुकसान हुआ है। रामनगर बहराईच मार्ग भी बंद हो गया है। जानकारी
के अनुसार आज शाम 7 बजे के करीब कस्बा रामनगर सहित आस पास के क्षेत्रों
में चक्रवर्ती तूफान आया। तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश भी हुई। इसी के
चलते रामनगर कस्बे में स्थित जामा मस्जिद की मीनार गिर गयी। मस्जिद के
अंदर नमाज अदा करने आये ग्राम गोबरहा के अशरफ(10) पुत्र अयूब, लतीफ (7),
बाबू अली (40) पुत्र आशिक अली गंभीर रुप से घायल हो गये। मीनार गिरने के
बाद वहां पर भगदड़ मच गयी। नमाज पढ़ने आये अधिकांश रोजेदार वहां से भाग खड़े
हुए। चक्रवर्ती तूफान में कस्बे के ही मो अनीस का पूरा घर भी धराशायी हो
गया। तूफान इतना भीषण था कि सैकड़ो पेड़ गिर गये। जिले के पोल भी इसके चपेट
में आ गये। इस तूफान के कारण रामनगर-बहराईच मार्ग बंद हो गया।