aajtaktimes

अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

समाजसेवी अन्ना हजारे को धमकी देने वाले व्यक्ति को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अहमदनगर पुलिस से शनिवार को अन्ना को धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक व्यक्ति का नाम ज्ञानेश पानसरे है।पुलिस जानकारी के मुताबिक वह एक होटल कारोबारी है। पुलिस के हत्‍थे चड़ा इस शख्स पर आरोप है कि उसने अंबादास के नाम से अन्ना हजारे को धमकी भरा पत्र लिखा था।
अहमदनगर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि आरोपी ज्ञानेश पानसरे करीब एक साल से अन्ना हजारे को जान से मारने की धमकी देता रहा है।
आरोप है वह खुद की जगह अंबादास के नाम का इस्तेमाल कर धमकी देता था।

Related

UP 1565907784167516252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item