aajtaktimes

शूटिंग की तस्वीरों पर फजीहत के बाद अखिलेश सरकार पर बरसीं 'ड्रीम गर्ल'

मथुरा हिंसा पर स्थानीय सांसद और अदाकारा हेमा मालिनी ने ट्वीट कर राज्य सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला किया है। हेमा मालिनी के मुताबिक यूपी की अखिलेश सरकार को पहले ही अतिक्रमण को उखाड़ देना चाहिए था, लेकिन सरकार ने तब तक जहमत नहीं उठाई जब तक कि हाईकोर्ट ने आदेश नहीं दिया।

35 रुपए किलो खरीदकर 25 रुपए किलो के रेट पर चीनी बेचता था रामवृक्ष यादव
ब्यूटी पार्लर से लेकर ऐशो आराम तक, क्या-क्या था 'रामवृक्ष के बाग' में
हेमा मालिनी ने शासन-प्रशासन को सवालों के घेरे में लेते हुए निशाना साधा, उन्होंने ट्वीट में कहा कि करीब तीन हजार लोगों के पास हथियार थे, क्या इसकी भनक प्रशासन को नहीं थी? सब कुछ जानते हुए भी प्रशासन हालातों को काबू नहीं कर सका। हेमा मालिनी ने ये भी कहा कि बीजेपी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करती है।
मथुरा हिंसा को लेकर हेमा मालिनी खुद विवादों में फंसी हैं। हेमा पर आरोप है कि जिस वक्त मथुरा हिंसा की आग जल रहा था, उस वक्त हेमा अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थीं और हालातों से बेखबर अपने फैन्स के लिए शूटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही थीं। हेमा मथुरा से ही बीजेपी सांसद हैं इसलिए विवाद गहराते देर नहीं लगी।
यही नहीं खबर ये भी आई थी कि बीजेपी के आला अधिकारियों ने हेमा को गैरजिम्मेदारा होने पर फटकार भी लगाई गई, जिसके बाद सांसद अपने क्षेत्र में सक्रिय नजर आईं। मथुरा हिंसा अपने आप में भयावह और दुखद वारदात है, जिसने सरकार और प्रशासन के लचर रवैये और कार्यप्रणाली की पोल खोली है।
हर तरफ से इस वारदात को लेकर शासन-प्रशासन की निंदा हो रही है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश भी मीडिया के सामने स्वीकार चुके हैं पुलिस से इस मामले में भारी चूक हुई है। उधर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अखिलेश से फोन पर बात कर हालातों से उबरने में हर संभव मदद देने का वादा किया है।

Related

UP 4444197986790074772

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item