aajtaktimes

यू पी बीजेपी प्रभारी ओम माथुर से मिले अल्लन सैय्यद, ज़िले का चढ़ा सियासी पारा

जौनपुर । जहा एक तरफ गर्मी का पारा सातवा आसमान छु रहा है वही जौनपुर सदर विधानसभा से बीजेपी के टिकट की दावेदारी में लगे युवा समाजसेवी बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद ने उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रभारी ओम माथुर से मिलकर ज़िले का सियासी पारा चढ़ा दिया । बीजेपी की सियासत में हाई कमान में मज़बूत पैठ रखने वाले अल्लन सैय्यद की इस मुलाकात से अन्य दलो के लोगो में हड़कंप मच गया है ।
विश्वस्त सूत्रो की अगर माने तो सदर विधानसभा से भाजपा इस बार मुस्लिम कार्ड भी खेल सकती है । मुस्लिम वर्ग में शिया समाज का सदर विधानसभा में लगभग 40 हज़ार से ऊपर वोट है ऐसे में बीजेपी के रणनीतिकार शिया समाज पर दांव आज़मा सकते है । तेज़तर्रार मुस्लिम बीजेपी नेता अल्लन सैय्यद के ऊपर सबकी निगाह टीकी है । अल्लन सैय्यद बीजेपी आलाकमान के भी काफी नज़दीकी है । वही अल्लन सैय्यद को टिकट मिलने से पूर्वांचल में बीजेपी का जनाधार भी काफी बढ़ने की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । युवा तेज़तर्रार लोगो में मज़बूत पैठ रखने वाले अल्लन सैय्यद पूर्वांचल में काफी लोकप्रिय भी है ।

Related

World 2445534602228946900

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item