aajtaktimes

सदर विधायक ने किया सीसी रोडों का उद्घाटन

बाराबंकी। जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनती है तब-तब पूरे उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा बहती है। समाजवादी सरकार विकास की पक्षधर है, न कि पत्थर लगाने में, पूर्व की सरकारों ने विकास के नाम पर प्रदेश को ठगने का काम किया है। उक्त विचार विधानसभा सदर के अर्न्तगत ग्राम मनेरा, सहेलिया, दारापुर, में लगभग आधा दर्जन सीसी मार्ग का उद्घाटन करने के पश्चात सदर विधायक सुरेश यादव ने उपस्थित लोगों में व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब-जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनी है पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में विकास कार्य होते दिखाई दे रहे हैं। चाहे पुल हो, पुलिया हो, सड़क हो, नाली हो, अस्पताल हो तथा हाईवे सड़को का निर्माण हो, हर तरफ विकास की गूंज सुनाई पड़ती है। उत्तर प्रदेश का नागरिक समाजवादी सरकार मेें अपने आप को पूर्ण रूप से सुरक्षित महसूस करता है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से राधारमन प्रधान, रमेश यादव प्रधान, महेश यादव प्रधान, कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, नन्हेलाल यादव प्रधान, गुड्डू यादव सहेलिया, प्रहलाद यादव, सुधीर यादव, शिवनाथ यादव, विश्राम यादव, देवकी नन्दनयादव, मुकेश यादव, सहजराम यादव, देवराज यादव, रामदास, रामपाल यादव, राधेश्याम, जयसीराम, किशोर गौतम, विनोद यादव प्रधान, रामचन्द्र गौतम, मो. हासिम, अजय कुमार वर्मा, मनीराम यादव, रामनाथ यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे

Related

UP 5817636244509035737

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item