aajtaktimes

जिला पंचायत के ठेकेदार का कारनामा


अजमी रिज़वी

बाराबंकी। जिला पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां के अधिकारियों से साठगांठ करके दबंग ठेकेदार अधूरा काम करवा करके पूरा पैसा डकार ले रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिक इसकी शिकायत भी करते हैं। लेकिन सत्ता की ऊंची पहुंच के कारण न तो ठेकेदारों का कुछ होता है। न ही सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का। नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर कार्यवाही की मांग की है। जिले में जब से जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अशोक सिंह ने सम्भाल ली है। उसके बाद से नागरिकों ने सोंचा कि  शायद जिला पंचायत कार्यालय में जो भ्रष्टाचार फैला है उस पर जिला पंचायत अध्यक्ष काबू पा लेंगे। लेकिन छः माह बीत जाने के बाद भी आज भी जिला पंचायत कार्यालय मंे पुराना रवैया कामय है। ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे हैं। और सत्ता की पहुंच का लाभ उठाते हुए आधे अधूरे कार्य करवाकर लाखों रुपये डकार ले रहे हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण विकास खण्ड बंकी के ग्राम पंचायत बड़ेल में देखा जा सकता है। बंकी की गीता यादव के प्रस्ताव पर जिला पंचायत से राज्य वित्तीय आयोग के तहत छंगामल चौराहे से नन्द किशोर गुप्ता के घर तक आधा किलोमीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य होना था। सम्बन्धित ठेकेदार ने सम्बन्धित ठेकेदार ने सबसे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष से उद्घाटन करवाकर के एक पत्थर उनके नाम का छंगामाल चौराहे पास लगवाकर सीसी रोड का निर्माण कार्य शुरु किया। सीसी रोड का निमार्ण नन्दलाल गुप्ता के घर तक होना था और दोनो तरफ जल निकासी के लिये नालियां भी बनी थी। लेकिन  ठेकेदार ने जमकर मनमानी की और आधी अधूरी सीसी रोड बनवायी और सम्बन्धित जेई से मिलकर निर्माण कार्य पूरा दिखाकर करके सारा पैसा निकाल लिया। सबसे मजेदार बात यह भी है कि सिलापट पर न तो सीसी रोड की लम्बाई लिखी है और न ही निर्माण कार्य के लिये कितना पैसा लगा है। वह भी नही लिखा है। इधर जब एक माह बीत गया तो बड़ेल के ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शुरु की। ग्रामीणों का कहना था कि ठेकेदार ने जमकर मनमानी की और सारा पैसा हड़प कर ले गया। इस सम्बन्ध में जब जेई केबी यादव से बात की गयी तो उनका कहना था कि यह मामला मेरे संज्ञान में नही है। अगर शिकायत मिलेगी तो ठेकेदार से सारा कार्य करवाया जायेगा और उसके विरुद्ध कार्यवाही भी की जायेगी। वैसे नागरिकों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर इस घोटोले की जांच की मांग की है।

Related

UP 6609801681301432884

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item