aajtaktimes

विकलांगोको मिल रहा है योजनाओं का लाभ: राम मगन

अजमी रिज़वी
हैदरगढ़, बाराबंकी। विकास खण्ड मुख्यालय स्थित सभागार में ग्रामोदय विकास संस्थान द्वारा विकलांगता की रोकथाम व विकलांगजनों हेतु सरकार द्वारा प्रदत्त की जा रही सुविधाओं व योजनाओं की जानकारी आमजन को देने के उद्देश्य से एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक सहित जिला विकलांग कल्याण अधिकारी एवं स्थानीय विकास खण्ड अधिकारियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक राम मगन रावत ने संस्था के अध्यक्ष डी.पी. यादव की प्रसंशा करते हुए कहा कि स्वयं विकलांग होते हुए भी विकलांगजनों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते है। आगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विकलांगों के उत्थान हेतु कई कल्याणकारी योजनाऐ संचालित कर रही है। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी मोनिका लाल ने जिले में विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं का सिलसिलेवार विस्तार से जानकारी दी। इसके आलावा कार्यक्रम को खण्ड विकास अधिकारी सुबेदार सिंह यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू सिंह, पूर्व प्रमुख सुनील सिंह, प्रमुख गोमती यादव, यू0पी0भा0 ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, डीडीसी0 गिरिजा रावत, पंकज यादव, आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन सूर्या सेवा संस्थान के प्रबन्धक नन्द कुमार मिश्र द्वारा किया गया। इस गोष्ठी में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान कुंवर बहादुर यादव, जतिन चौधरी, दीपक वर्मा, लल्लू यादव, राजेश शुक्ला, गौतम पाठक, प्रधान सोनू सिंह, संदीप, महादेव, गोपाल, संजय सिह, पूनम मिश्रा, सुनील यादव, राजेन्द्र कुमार, राम सागर, आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 4771547847975577657

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item