दहेज लोभी दानवों ने विवाहिता को पीटकर खदेड़ा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_994.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना सुबेहा अर्न्तगत दहेज लोभी दरिन्दो ने एक नवविवाहिता को पहले जमकर पीटा और बाद मे दहेज मे 50000 हजार रूपया लाने व गाडी ट्रान्सफर करवाने की मांग को लेकर घर से खदेड दिया पीडिता ने जब इसकी शिकायत थाना सुबेहा मे की तो पुलिस ने दहेज लोभियों का खुल कर साथ दिया और पीडिता की कोई बात न सुनकर उसे बैरंग वापस लौटा दिया पीडिता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगायी है, जानकारी के अनुसार थाना असंन्द्रा क्षेत्र के ग्राम सेगौरा तैयब निवासी मुशीर खां ने अपनी लडकी लडकी की शादी पिछले वर्ष 29 फरवरी को थाना सुबेहा क्षेत्र के ग्राम खानपुर चौकी निवासी इम्तियाज अहमद के लडके जांन मोहम्मद से की थी शादी के समय मुशीर ने अपनी हैसियत से बढकर दहेज भी दिया था, दहेज में उसने एक मोटर सायकिल दी थी जो अपनी लडकी के नाम की थी। शादी के बाद जब सोनी अपनी ससुराल पहुची तो कुछ दिनों के बाद ससुराल वालो ने अपना असली चेहरा दिखाना शुरू कर दिया पति जान मोहम्मद और उसकी मॉ मामूली बात पर कोई न कोई बहाना निकाल करके सोनी की पिटायी करने से नही चूकते थे। साथ ही मेे दहेज लोभी पति यह कहता था कि गाडी मेरे नाम करवाओ और अपने घर से 50000 हजार रूपये लेकर आओं तभी तुमको यहा पर रहने को दिया जायेगा। सोनी ने इसकी शिकायत अपने पिता से कई बार की लेकिन हर बार मुशीर ने अपनी लडकी की बात अनदेखी कर दी 30 मई की शाम को दहेज लोभियों ने सोनी की जमकर पिटायी की और उसको घायल अवस्था में घर से धक्के देकर निकाल दिया और यह कहा कि यहा पर मुह मत दिखाना घायल अवस्था मे सेानी किसी तरह से अपने घर पहुची सारी आप बीती अपने पिता से रोते हुये बतायी सोनी के पिता मुशीर ने दो दिन बाद थाना सुबेहा मे जाकर घटना की लिखित शिकायत की और मुकदमा दर्ज करने की मांग की वहा पर मौजूद हल्का उपनिरीक्षक ने सोनी को अश्वासन दिया कि उसके साथ न्याय होगा और जब सोनी की ससुराल वालो को पकड कर सुबेहा पुलिस थाने लायी तो पुलिस कर्मियों ने सुर बदल लिया और सारी गलती सोनी की बताकर उसको थाने से बैंरग लौटा दिया। जब पीडिता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक बाराबंकी से की तो वहा से भी उसको न्याय नही मिला हालात यह कि हल्का दरोगा लगातार सोनी को फोन करके धमका रहा है। और यह कह रहा है कि चुपचाप अपने पति के पास चली जाओं नही तो तुम्हारे भाई और पापा को जेल भेज दूगॉ। पुलिस की शह पाकर ससुराल वाले सोनी और उनके घर के सदस्यो को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीडिता ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। इस सम्बन्ध मे जब थाना प्रभारी सुबेहा से बात की गयी तो उनका कहना था कि उक्त मामला मेरे संज्ञान मे नही है अगर शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जायेगी।
तो यह है असली वजह
बाराबंकी। थाना सुबेहा के ग्राम खानपुर चौकी निवासी जान मोहम्मद पुलिस की ऑखों मे धूल झोककर गौकशी का धंधा करता था जिसका सेानी हमेशा विरोध करती थी इसी विरोध के चलते जान मोहम्मद उसके घर के सदस्य सोनी को मारते पीटते थें। सोनी के कथनानुसार कि उसका पति कई बार घर में गौ मांस लेकर आया और मुझसे पकाने की बात कही जिसका मैने विरोध किया उसका यह भी कहना था कि घर के अन्दर बक्शो मे अवैध असलहो का जखीरा भरा हुआ है।