aajtaktimes

बालिका बरामद, अपहरणकर्ता पहुंचे जेल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत एक सप्ताह पूर्व अपहरण की गयी। नाबालिग बालिका को पुलिस ने आज सुबह बरामद कर लिया और मुख्य अपहरणकर्ता को धर दबोचा। जानकारी के अनुसार, थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम भेड़िया का रहने वाला गरीब व्यक्ति होटल खोलकर अपनी जीविका चलाता  था। एक सप्ताह पूर्व रात को 11 बजे जब इसकी नाबालिग 13 वर्षीय पुत्री शौच के लिये गयी थी तो पहले से घात लगाकर बैठे ग्राम देवरी निवासी गब्बर रावत व उसके घर के अन्य सदस्य उस बालिका को जबरदस्ती अपहरण कर ले गये। जब इसकी भनक बालिका के पिता को लगी तो उसने दूसरे दिन सुबह इसकी शिकायत असन्द्रा थाने में जाकर की। पहले तो थाना प्रभारी ने मुकदमा दर्ज करने में जमकर आना कानी की। लेकिन एक सपा नेता के दबाव पर प्रभारी ने पिता की तहरीर पर धारा 363/366 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चार लोगों को नामजद किया था। आज सुबह मुखबिर ने असन्द्रा पुलिस को सूचना दी तो हल्का इंचार्ज मदनलाल ने नई सड़क तिराहे के पास पहले नामजद मुख्य अपहरणकर्ता गब्बर रावत को धर दबोचा और उसकी निशादेही पर अपहृत बालिका को बरामद कर लिया। इस मामले को दबाने में क्षेत्र के कई सत्ता पक्ष के नेता लगे रहे कि किसी तरह से मामला तूल न पकड़े लेकिन उन नेताओं की दाल नही गली। पुलिस का कहना है कि बालिका के परिजनों को बुलाया गया है। उनके आने के बाद बालिका का मेडिकल परीक्षण कराया जायेगा और बाद में कार्यवाही की जायेगी। 

Related

UP 1247111551230690621

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item