aajtaktimes

पूर्व प्रधान के घर से लाखों का माल साफ

बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत बीती रात शातिर चोरों ने एक पूर्व प्रधान के घर पर धाबा बोलकर करीब 10 लाख रुपये के जेवरात व नकदी बटोर ले गये। पीड़ित व्यक्ति ने थाना असन्द्रा में घटना की शिकायत की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीती रात थाना असन्द्रा क्षेत्र के ग्राम भठिया निवासी पूर्व प्रधान अनिल सिंह के घर पर शातिर चोरों ने धाबा बोला। चोर पीछे के रास्ते से दीवाल फांदकर घर में घुस गये और कई कमरों का ताला तोड़कर के घर के अंदर रखे लाखो रुपये के जेवरात, 60 हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चुरा ले गये। सुबह जब इस बात की जानकारी गृह स्वामी को हुई तो उसने इसकी शिकायत थाना असन्द्रा में जाकर की। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। गौरतलब हो कि, पिछले एक माह के अंदर असन्द्रा थाना क्षेत्र में एक दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाएं घट चुकी हैं। जिसमें पुलिस ने एक दो मामलों को छोड़कर चोरी का मुकदमा नही दर्ज किया और न ही किसी भी घटना का खुलासा करने में ही कामयाब रहे। ताबड़तोड़ घटनाओं से क्षेत्र के नागरिक रतजगा करने को मजबूर हैं। नागरिकों का पुलिस पर से भरोसा उठ गया है। इन लोगों ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर लापरवाह पुलिस कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Related

UP 9125162073091402550

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item