aajtaktimes

योग शिविर का आयोजन

बाराबंकी। विकास खण्ड रामनगर के श्री बजंरग विद्या मन्दिर रानीबाजार में आदर्श नेहरू यूथ क्लब सुरवारी के सहयोग से योग शिविर आयोजित किया गया। एनसीसी के राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षक दिनेश कुमार सिंह ने समस्त प्रतिभागियों को योग से सम्बन्धित 15 क्रियाओ प्रार्थना शिथिलीकरण के अभ्यास, योगासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, अर्धचक्रासन, शंशाकांसन वक्रासन, भुजंगासन, सलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन, शवासन, कपालभाति, प्राणायम, भ्रामरी प्राणायम, अनुलोम विलोम प्राणयाम, आदि आसनो का ज्ञान एवं इनसे होने वाले लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान पुत्ती लाल गौतम, राजवंश, शिवकुमार,सतेन्द्र ,शिवमोहन, अभिषेक लवलेश, बृजेश, धीरेन्द्र, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक शिवकुमार, किरन, सहित युवा मण्डल के सदस्य एवं अध्यापक व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Related

UP 3409619287975397117

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item