डीएम ने दो प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन किया बाधित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_406.html
जौनपुर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई जहां डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी ने एण्जेडावार विवरण प्रस्तुत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत ब्लाक स्तर पर आपरेटर, प्रोग्राम मैनेजर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत जननी सुरक्षा योजना के लिये एजेंसी द्वारा मानदेय पर कम्प्यूटर आपरेटर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित योजनाओं का भौतिक एवं वित्तीय प्रगति के लिये एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच आख्या प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आदेश पर 134148 रूपया स्वीकृत हुई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित योजनाओं में संविदा पदों पर साक्षात्कार सहित अन्य का विज्ञापन विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से विज्ञाप्ति उपरान्त 198058 का बिल भुगतान हेतु प्राप्त हुआ है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुये सभी सम्बन्धित चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हालत में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करें, अन्यथा उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी सुइथाकला व सोंधी का वेतन बाधित करने का आदेश दिया जबकि प्रभारी चिकित्साधिकारी मछलीशहर का वेतन पहले से ही बाधित चल रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, सीएमएस एसके पाण्डेय, सीएमएस महिला लिली श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

