पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_43.html
जैदपुर, बाराबंकी। कल से शुरू हो रहे पवित्र रमजान माह को लेकर पीस कमेटी
की बैठक का आयोजन जैदपुर थाना परिसर मे थानाध्यक्ष अशोक कुमार की
अध्यक्षता मे सम्पन हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष अशोक
कुमार सरोज ने कहा की रमजान माह इबादत का माह है। जिसमे मुस्लिम समुदाय
के लोग रोजा रखकर इबादत करते है, अगर क्षेत्र मे कही पर किसी भी प्रकार
की कोई समस्या हो उसे बताये ताकि उसका निस्तारण किया जा सके। यदि आगे
किसी भी प्रकार की समस्या आये आप लोग उसकी सूचना मुझे या हल्का इंर्चाज
को फोन से दे, जिससे उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। बैठक को
सम्बोधित करते हुए जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद ने कहा की पवित्र रमजान माह
के लिये नगर पंचायत द्वारा नगर की साफ सफाई साख तौर से मस्जिदो के आस पास
विशेष तौर पर साफ सफाई के निर्देश कर्मचारियों को दिये गये है। साथ ही
पानी की सप्लाई भी रोजेदारो की सुविधानुसार करने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही रोड लाईट जनरेटर से चलाने की व्यवस्था भी की जा रही है। नगर
पंचायत चेयरमैन ने आगे कहा की अगर नगर मे कही पर कोई समस्या हो आप लोग
अवगत कराये ताकि उस समस्या को भी दूर किया जा सके। बैठक के दौरान सभासद
जाकिर हुसैन, सभासद राम सिंह, सभासद मंशाराम, अली गदीर रिज़वी, देवेश
कुमार जायसवाल, दीपक निगम, तय्यब खान, शहवार हुसैन, मन्नू पहलवान, कौसर
रिज़वी, गुड्डू रिज़वी, गुड्डू टायर वाला, रफीक सिद्दीकी, सहित बड़ी तादात
मे क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

