किसान दिवस पर हुई विभागवार समीक्षा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_448.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कलेक्टेªट सभागार में किसान दिवस में विभागवार खाद्य, बीज, सिंचाई, विद्युत अधिकारियों से कृषि सम्बन्धित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त किया तथा शासन के निर्देशानुसार हर हालत में समय से विभागीय सुविधाएं किसानों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता सिंचाई एसके सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद, एआर कोआपरेटिव गणेश गुप्ता, सहायक अभियंता लघु सिंचाई उमाकान्त त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत बीबी सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नीरज मिश्रा, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम ओमकार सिंह, उद्यान अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

