किसान सेवा रथ भ्रमण को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_695.html
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत किसान सेवा रथ भ्रमण खरीफ 2016 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय ने बताया कि इस कार्यक्रम में चलचित्र के माध्यम से खरीफ फसल उत्पादन, तकनीक जैविक खेती, मृदा परीक्षण, कृषि रक्षा कार्यक्रम, उद्यान एवं पशुपालन तकनीकी प्रदर्शित किया जायेगा। यह रथ जिले में 26 जून तक विभिन्न विकास खण्डों में भ्रमण कर विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी सम्बन्धित साहित्य का भी वितरण किया जायेगा। साथ ही कृषकों की गोष्ठी कर उनके कृषि समस्याओं के सम्बन्ध में वार्ता कर निदान सहज राम पाण्डेय द्वारा मौके पर ही किया जायेगा। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह उपस्थित रहे।

