aajtaktimes

स्टेट बैंक में पीछे से सेंध लगा कर चोरी का प्रयास

जौनपुर। खेततासराय बाजार में स्थित स्टेट बैंक आफ इण्डिया की शाखा में पीछे की दीवार में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया गया। एटीएम के गार्ड संजय सिंह ने कटी सेंध देखकर शाखा प्रबन्धक को जानकारी दिया जिस पर पुलिस केा लिखित सूचना दे दी गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोर पीछे की दीवार काटकर
अन्दर घुस गये जहां लॉकर रूम का दोनों ताला तोड़कर अन्दर रूम में घुस गये। हालांकि चोर कुछ ले नहीं जा पाये। एटीएम गार्ड ने सेंध देकर शाखा प्रबन्धक को अवगत कराया। इस पर पुलिस ने मौका-मुआयना करके कार्यवाही शुरू कर दिया है। चर्चा है कि लॉकर रूम में न सायरन था और न ही सीसी कैमरा लगा था जिससे चोरों का कुछ भी सुराग नहीं मिल पा रहा है।स्टेट बैंक में पीछे से सेंध लगा कर चोरी का प्रयास

Related

UP 1338616473343096749

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item