aajtaktimes

शाहगंज में फिल्म का प्रीमियर शो उद्घाटित

जौनपुर। शाहगंज नगर के हिन्द सिनेमा हाल में फिल्म तलब के प्रीमियर शो का उद्घाटन समाजसेवी चंचल जायसवाल ने फीता काटकर किया। मालूम हो कि इस फिल्म की शूटिंग नगर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में हुई है। इसमें नायक की भूमिका में जमाल खान, रमजान शाह हैं तो नायिका मधु चौधरी, राधिका हैं। इसके अलावा अन्य कलाकारों में पूजा मण्डल, प्रमोद कुमार, विकास गौड़ सहित स्थानीय कलाकार हैं। फिल्म निर्माता सुरेश गौड़, राजेश गुप्ता, डायरेक्टर इन्द्रजीत सिंह यादव एवं करन वर्मा हैं। फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म का बजट सवा करोड़ रूपये है। इस फिल्म के माध्यम से समाज में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को दर्शाया गया है। इस अवसर पर फिल्म के समस्त यूनिट मौजूद रहे।

Related

UP 4377966957798670940

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item