aajtaktimes

मौलाना की याद में 5 दिवसीय सालाना मजलिस आयोजित

जौनपुर। मौलाना सैयद मकबूल अहमद मरहूम की याद में होने वाली आल इण्डिया 5 दिवसीय सालाना मजालिसे अजा (100वां साल) व महफिल का आयोजन बीती रात मकबूल मंजिल बलुआ घाट के इमामबाड़े में तिलावते कलाम-ए-पाक से शुरु हुआ। शताब्दी वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में आयोजित जलसे को खेताब करते हुये मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहा कि मौलाना अहमद ने इंसानियत को बचाने व लोगों को शिक्षित करने के साथ समाज के लिये जो काम किया, उसे हम सब कभी भुला नहीं सकते। आज हम सबको फक्र होना चाहिये कि उनके द्वारा कायम की गयी मजलिसों का 100वें दौरे में हम शामिल हैं। इसी क्रम में मौलाना एजाज हसनैन करारवी व बाकर मेंहदी ने कहा कि उनके सपनों को हम मिलकर पूरा करेंगे। इसके बाद महफिल का दौर शुरु हुआ जिसमें मशहूर शायर रजा सिरसवी, आसिफ बिजनौरी, शमीम हुमायूंपुरी, बेताब हल्लौरी, नयाब बलियाबी, आमिर फैजाबादी, सागर शिकारपुरी, मेंहदी मिर्जापुरी, हेलाल नकवी, फैजान अकबरपुरी, फकरी जाफरी बरेली, शहंशाह मिर्जापुरी, सलमान जेया रायपुर छत्तीसगढ़, मशहद जलालपुरी, खादिम शब्बीर नसीराबादी सहित अन्य ने अपना कलाम पेश किया। इस मौके पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा काम करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिसमें मौलाना सफदर हुसैन जैदी को मकबूल अहमद एवार्ड से नवाजा गया। साथ ही जुल्फेकार हैदर, सै. मोहम्मद मोहसिन, बाकर मेंहदी, मोहम्मद हसन नसीम, बैंक मैनेजर ज्ञान कुमार, पत्रकार हसनैन कमर दीपू, कमर जौनपुरी, शहर कोतवाल सतेन्द्र नाथ तिवारी, आशीष साहू, कमेटी सिरातुम मुस्तकीम सिपाह को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अहमद अली, खुर्शीद मेंहदी, साजिद हसन, माजिद हसन, लाडले हसन, तनवीर हसन, तौकीर हसन, महताब हैदर, मेंहदी अब्बास रुमी, मिर्जा अकलाख रमी, अमीर हैदर, जान मोहम्मद, अलिहादी तकी मेंहदी, मो. हैदर, आजम जैदी, रिजवान हैदर, सै. बाकर हसन के अलावा तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शायर अरशी वास्तवी व शोहरत जौनपुरी ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में आयोजक सादिक मेंहदी व शाहिद मेंहदी समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 8904793519377699603

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item