खेवली गांव में सुरेश ने लगायी चौपाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_469.html
बाराबंकी। युवा सोच और युवा जोश का पर्याय बन चुके उत्तर प्रदेश के युवा
मंख्यमंत्री, अखिलेश यादव ने अपने अब तक के कार्यकाल में आम-जन के हित
में कई कई योजनायें, कार्यक्रम, नीतियाँ और सुविधाएं शुरू की हैं।
समाजवादी सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों की गंगा
बही है। उक्त विचार विधानसभा सदर के अर्न्तगत ग्राम खेवली में चौपाल
लगाकर जनता के बीच सदर विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने
आगे कहा कि राज्य सरकार के महकमा-ए-कृषि, सिंचाई, चिकित्सा, स्वास्थ्य,
ऊर्जा, ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कानून व्यवस्था, पर्यटन, संस्कृति,
परिवहन और धर्मार्थ कार्य आदि ऐसे विभाग है, जहाँ युवा मुख्यमंत्री की
जनहित वाली विचारधारा बखूबी दिखती है। इसके अलावा मेट्रो परियोजना,
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे, मुफ्त लैपटॉप वितरण योजना सहित विभिन्न पेंशन
योजनाओं के हवाले से यह कहा जा सकता है कि राज्य सरकार ने युवा नेतृत्व
के चलते जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी है। और साथ ही संजीदगी से अमल
भी कराया है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से रमेश यादव प्रमुख देवां, गनेश
प्रसाद यादव, शोभन यादव प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, आनन्द कुमार, नन्हे लाल यादव, संजय मिश्रा, मुख्तार अहमद,
पवन लाला, बब्लू, सत्तार, अजमत, राकेश सोनी, जमील, सोनू, रहीश, बाबुल
मिश्रा, राजू, शंकर, उस्मान, कलीम, शब्बीर, छोटे यादव, आजाद यादव व
शिवनाथ यादव पूर्व प्रधान समेत आदि लोग उपस्थित रहे।

