aajtaktimes

जिले भर में संग्रह अमीनांे का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अमेठी जनपद में सपा नेता द्वारा की गयी पिटाई से हुई संग्रह
अमीन की मौत के बाद आज उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष
नानक शरण के नेतृत्व में नवाबगंज तहसील के अमीनों ने प्रदर्शन कर अपना छः
सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी नीलम यादव को सौंपा। इस मौके पर बोलते
हुए अमीन संघ के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने ने कहा कि जिले के सभी छः
तहसीलों के संग्रह अमीनों ने अपनी-अपनी तहसीलों में प्रदर्शन करके ज्ञापन
सौंपा है। उन्होने यह चेतावनी दी कि अगर हमारी छः सूत्रीय मांगो का
निस्तारण नही किया गया तो आगामी 25 जुलाई को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
किया जायेगा। उसके बाद आगामी 13 अगस्त को राजधानी लखनऊ में प्रदेश स्तरीय
धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस मौके पर अनूप श्रीवास्तव, अनिल
श्रीवास्तव, रामकिशोर गुप्ता, रमेश सिंह, आशीष रस्तोगी, राजेश मिश्रा,
राजेश सिंह सहित नवाबगंज तहसील के सभी संग्रह अमीन उपस्थित थे।

Related

UP 9025214452909344235

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item