मृतक श्रीकांत के परिजनों को अमरेश ने दी आर्थिक सहायता
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_763.html
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। गत माह श्रीकांत की मौत कथित भुखमरी से हो गई।
जिसके बाद किसान क्रांति दल केकेडी के नेता अमरेश मिश्रा रामजी तिवारी के
साथ मृतक के घर जाकर मृतक की माँ एवं भाई से मुलाकात की तथा पीडित परिवार
को हर संभव मदत करने का आश्वासन भी दिया। तथा उन्होने पीड़ित परिवार से
कहा कि इस मामले को वो यू एन एस सहित भारत सरकार में उठायेंगे। पीड़ित
परिवार से मिलने के बाद भिटरिया में पत्रकारो से बात करते हुए श्री मिश्र
ने कहा की प्रदेश सरकार के अधिकारियों कर्मचारियों में नैतिकता नाम की
चीज नहीं रह गई है क्योकि अगर नैतिकता उनके अन्दर जिन्ता होती तो गत 5
जून को श्रीकान्त की मौत भुखमरी से हो गई थी उसके बाद उसे सहायता देने के
बजाय ये साबित करने में लगे रहे की उसकी मौत भुखमरी से नहीं बल्कि बीमारी
से हुई है जबकि मृतक के पास न तो राशन कार्ड था और न ही एक इंच जमींन की
ब्यवस्था थी फिर भी प्रसासन कह रहा है की भुखमरी के चलते उसकी मौत नही
हुई है इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है। श्री मिश्र ने सपा सरकार पर
निशाना साधते हुए कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री अमन भाई चारे का
सन्देश देकर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बता रहे है लेकिन उनके उत्तम
प्रदेश में लोग भुखमरी से मर रहे है इसका जबाब उन्हें देना होगा। उन्होने
कहा कि विकास के लिए शुरू की गई योजनाओं को अगर ईमानदारी से लागु किया
जाता तो श्रीकांत की मौत भुखमरी से नहीं होती। उन्होने बताया कि गुरूवार
को वह इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर बात करेंगे।

