ओबामा संभालेंगे प्रदेश की कानून व्यवस्था: अमित शाह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_470.html
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में पिछले 15 वर्षों से सपा और बसपा की सरकार चल
रही है। जिसमें सपा अपने आपको गरीबों की पार्टी बताती है। जबकि बसपा
दलितो की पार्टी का गुण गा रही है। लेकिन इन 15 वर्षो में न तो गरीबों की
गरीबी ही दूर हुई और न ही दलितों का कुछ भला हुआ। हां सपा सरकार के लोग
गरीबों की जमीनों पर कब्जा जरुर कर रखे हैं। उक्त बात शहर के राजकीय
इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अवध
प्रांत के आये हुए कार्यकर्ता बैठक में कही। श्री शाह ने कहा कि अवध
क्षेत्र की भूमि प्रदेश में ही नही पूरे देश में पूजनीय है। रामराज की
कल्पना यहीं से पैदा हुई और उसी रामराज को प्रदेश में स्थापित करना भाजपा
की कल्पना है। उन्होने कहा कि वर्ष-2014 में प्रदेश में लोकसभा के 80
सीटों में से 73 सीटों पर प्रदेश की जनता ने भाजपा के सांसदो को दिल्ली
भेजा था और तीस वर्षो बाद देश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनी है।
अगर प्रदेश का साथ भाजपा को न मिलता तो नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री न
बन पाते। उन्होने कहा कि यूपीए सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं और इन
घोटालों में सपा और बसपा की भी भूमिका रही है। उन्होने कहा कि पिछले दो
वर्षो से केन्द्र में भाजपा की सरकार है और गर्व की बात यह है कि कोई भी
मंत्री किसी भी घोटाले में नही आया है। यह बात मैं नही विरोधी पार्टी के
नेता भी कह रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केन्द्रीय योजनाओं को गिनाते
हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीबों को ध्यान में रखकर इतनी योजनाएं
बनायी हैं। अगर अभी से गिनाना शुरु करुं तो कई दिनो तक गिनाता रहूंगा।
उन्होने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं को गरीबों तक अखिलेश सरकार पहुंचने नही
दे रही है। केन्द्र पैसा भेजता है। लेकिन सारा पैसा लखनऊ में ही आकर सिमट
जाता है। आम गरीबों तक योजनाओं का लाभ नही पहुंचता है। उन्होने सपा के
मुखिया मुलायम सिंह पर तंज कसा कि हर प्रदेश में एक मुख्यमंत्री होता है।
लेकिन यहां पर साढ़े तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दो
चाचा एक नेता जी और अखिलेश यादव सहित आधा आजम खां मुख्यमंत्री बने हुए
हैं। जब एक प्रदेश में इतने मुख्यमंत्री हों तो प्रदेश का विकास कैसे
होगा। श्री शाह ने कहा कि दिल्ली में पावर हाउस लगा हुआ है। लेकिन प्रदेश
में डीपी खराब है। इसलिये यहां पर कोई भी अच्छा काम नही हो रहा है। अगर
कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की साइकिल पंचर कर दें व उसको
नष्ट कर दें और भाजपा की सरकार बने तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रदेश
का विकास कर दें। क्योंकि विकास की गंगा उत्तर प्रदेश से शुरु होगी और
पूरे देश में बहेगी। उन्होने सपा नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हर
सरकार गरीबों को जमीन देती है। घर बसाने के लिये लेकिन सपा सरकार गरीबों
की जमीन छीन रही है। प्रदेश में बारह सौ से ज्यादा ऐसे मामले हैं। जिसमें
सपा नेताओं ने गरीबों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। श्री शाह ने कहा कि
प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। उन्होने ला आर्डर की
परिभाषा बतायी। उन्होने कहा कि थानो पर जाते हो तो पुलिस कर्मी यही कहता
है कि क्या लाये हो। जो लाये हो मुझे दो और फिर बाद में मुझसे आर्डर ले
जाओ। श्री शाह ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार मथुरा मामले पर यह बयान दे
रही है कि भाजपा इसे चुनावी मुद्दा बना रही है। तो उनका कहना था कि मथुरा
शहर के बीचो-बीच कीमती जमीन पर सपा के नेताओं की इशारे पर अवैध कब्जा
किया गया था और उसी कब्जे को हटाने में दो बहादुर पुलिस कर्मी शहीद हो
गये। जब प्रदेश सरकार अपनी पुलिस की रक्षा नही कर सकती है तो प्रदेश की
जनता की रक्षा क्या करेगी। उन्होने आगे कहा कि कानून व्यवस्था की
जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की है। क्या ओबामा आकर यहां की कानून व्यवस्था
देखेंगे। श्री शाह ने केन्द्र सरकार द्वारा पिछले दो सालों में किये गये
कार्यों का बखान किया। उन्होने बताया कि वर्ष 2015 में सबसे ज्यादा
यूरिया, सबसे ज्यादा गैस कनेक्शन, सबसे ज्यादा कोयले का उत्पादन, सबसे
ज्यादा रेलवे लाइन, सड़क और बिजली का उत्पादन किया है। जो अपने आप में एक
इतिहास है। उन्होने कहा कि वर्ष 2015 में भारत की विकास दर चीन के विकास
दर से काफी आगे है। श्री शाह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही भाजपा
चुनाव लड़ती है और कार्यकर्ताओं ने ही भाजपा को शिखर पर पहुंचाया है। जिस
तरह से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलायाी थी। ठीक उसी तरह से आगामी
विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो तिहाई बहुमत दिलाकर सरकार कार्यकर्ता ही
बनवायेगा। जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर अमित शाह पहुंचे तो भाजपा के प्रदेश
अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या और प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी
वर्मा, भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत, लल्लू सिंह, विनय कटियार, दिनेश
शर्मा, पंकज सिंह, राजा कासिम, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू सहित अवध
प्रांत के सांसदो विधायकों पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
अपने तय शुदा कार्यक्रम के तहत वह 45 मिनट देर से आये और करीब 40 मिनट तक
अपने उद्बोधन से हजारों की संख्या में आये कार्यकर्ताओं को बांधे रखा। इस
मौके पर बोलते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि
उन्होने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा कार्यकर्ता
पार्टी की जान है और अपने कार्यकर्ताओं के लिये मैं हर वक्त तैयार रहता
हूं और जरुरत पड़ेगी तो कार्यकर्ताओं के लिये अपना खून तक बहा दूंगा।
उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव में अवध क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने सपा, बसपा
का खाता नही खुलने दिया था। यही इतिहास आगामी विधानसभा चुनाव में भी
बनाना है। कार्यक्रम को क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकुट बिहारी वर्मा ने
सम्बोधित किया। कार्यक्रम में बाराबंकी की सांसद प्रिंयका सिंह रावत ने
राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।