आंधी तूफान में ढह गया पण्डाल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_465.html
बाराबंकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर कई दिनो से जीआईसी
मैदान पर तैयारियां चल रही थी और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भाजपा सांसद
प्रियंका सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव,
जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव सहित कई नेताओं व पदाधिकारियों ने कई बार
चक्कर लगाकर किया। यहां तक की करीब तीस हजार कार्यकर्ताओं को बैठने की
व्यवस्था के लिये लाखों रुपये खर्च करके वाटरप्रूफ पण्डाल भी लगवाया गया
था। जिसमें उन लोगों को शंका थी कि अगर बरसात होगी तो कम से कम आये हुए
बूथ कमेटी के प्रभारियों को कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण करने वाले नेताओं
ने हर जगह को ओके कर दिया था और यह कहा था कि सब कुछ सही है। लेकिन आज
सुबह 5 बजे आये भीषण आंधी तूफान ने कार्यक्रम स्थल की सारी कलई भी खुल
गयी। क्योंकि मामूली तूफान के झोंके से ही सारा पण्डाल धरासायी हो गया और
सभी नेताओं के चेहरा भी मुरझा गये।
नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दी धमकी
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर
रहे थे तो कई कार्यकर्ता कहीं पर खड़े होकर आवाज दे रहे थे। जिस पर श्री
शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अरे आगे वाले खड़े हैं। तो उनको खड़े रहने
दो कम से कम तुम लोग मेरी आवाज तो सुन रहे हो और मेरे नजदीक हो। हजारों
कार्यकर्ता तो काफी दूर से खड़े होकर मेरा भाषण सुन रहे हैं और शोर नही
मचा रहे हैं। कृपया शोर मचाना बंद कर दो और जो जहां पर खड़ा है या बैठा है
उसको उसी तरह रहने दे।
शाह ने लगायी फटकार
बाराबंकी। राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपना जलवा दिखाने के खातिर कार्यक्रम
स्थल पर विधानसभा टिकट के दावेदारों ने पार्टी के कम अपने नामों के नारे
जरुर लगवाये। जिससे नाराज हाकर वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि अगर जो अपने
नाम के झण्डे लेकर यहां पर दिखायेगा और नारे लगायेगा उसको अनुशासनहीन
माना जायेगा। इस धमकी के बाद टिकट के दावेदारों के चेहरे मुरझा गये और
खामोश हो गये।
गर्मी बर्दाश्त न कर सके पूर्व विधायक
बाराबंकी। जनपद हरदोई के विधानसभा क्षेत्र बिलग्राम के पूर्व भाजपा
विधायक गंगा चरण चौहान जब मंच के पास बेहोश हो गये तो अफरा-तफरी का माहौल
फैल गया और बाद में उनको मंच स्थल से जिला अस्पताल लाया गया और जब
डाक्टरों ने कहा कि घबड़ाने की कोई बात नही है ऐसे ही चक्कर आ गया है। सब
ठीक है। उसके बाद वरिष्ठ नेताओं के चेहरों पर रौनक लौटी।
बाक्स
दावेदारों ने दिखाया दम
बाराबंकी। दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से सतीशचन्द्र शर्मा, विवेकानन्द
पाण्डेय, सुन्दर लाल दीक्षित, हैदरगढ़ से रामसागर रावत, रानी कनौजिया,
शसांक, कुशमेश नवाबगंज से हरगोविन्द सिंह, राजा कासिम, रामनगर से
सिद्धार्थ अवस्थी, रामबाबू द्विवेदी, राधा कृष्ण आदिलोगों ने अपना- अपना
जलवा दिखाने के खातिर दर्जनो गाड़ियों से बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं को
लेकर आये थे और यह दिखाने का प्रयास किया था कि विधानसभा क्षेत्रों में
सबसे मजबूत हम ही हैं।
फूलों की वर्षा से की रंजीत ने अगुवानी
बाराबंकी। आमित शाह के आगमन पर जैसे ही उनका काफिला शहर की सीमा में
प्रवेश किया तो वहां पर पहले से ही मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष रंजीत
बहादुर श्रीवास्तव ने तोप गाड़ी से फूलों की वर्षा की और फूलो की वर्षा
करते-करते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। उसके बाद उन्होने कार्यक्रम स्थल पर
बने मंच पर जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को स्मृति चिन्ह भी भेट
किया।
छात्रसभा ने दिखाये काले झण्डे
बाराबंकी। युवजन छात्रसभा के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय के
सामने जैसे ही अमित शाह का काफिल निकला इन लोगों ने काले झण्डे दिखाकर
अपना विरोध प्रकट किया। इससे आगे अभी वह कोई हरकत करते कि पुलिस कर्मियों
ने सभी पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। देर शाम पकड़े गये सभी
पदाधिकारियों को पुलिस ने छोड़ दिया।
शाही अंदाज में शाह ने विरोधियों को दिया जवाब
बाराबंकी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यूपी के बाराबंकी में
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर जमकर हमला बोला। वह सोमवार को
यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का विकास करना है तो उखाड़कर फेंक दीजिए इस
समाजवादी पार्टी की सरकार को। दो साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप
बीजेपी पर नहीं लगा है, लेकिन मुलायम और मायावती ने भ्रष्टाचारी यूपीए के
साथ केंद्र में हाथ मिला रखा है। अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित
करते हुए कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार
बनाएगी। उन्होंने कहा मोदी जी ने जिस तरह गुजरात को विकसित राज्य के रूप
में लेकर आये है, यदि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो मोदी जी के नेतृत्व
में यूपी का विकास रोकने में कोई नही रोक सकता। उत्तर प्रदेश में अपार
सम्भावनाऐं होने के उपरान्त भी यूपी अभी भी पिछड़े राष्ट्रो में गिना जाता
है। इसका मूल कारण सपा, बसपा की लूटखोर राजनीति है। शाह ने कहा कि यूपी
को सपा और बसपा ने लूटने का काम किया है। एक समय इन्होंने मनमोहन सरकार
को समर्थन किया था। केंद्र की योजनाओं को यूपी में लागू नहीं किया जाता।
इसलिए यहां का विकास नहीं होता है। यहीं वजह है कि यहां रोजगार की समस्या
है। क्योकि बिजली, पानी की समस्या से यूपी के लोग जूझ रहें है। बूथ
अध्यक्ष सम्मेलन में 14 जिलो से आये सांसद, विधायक व बूथ अध्यक्षों ने
कार्यक्रम में भाग लिया। आंधी-पानी के बाद भीशण उमस भरी गर्मी में
कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नही हुआ अमित षाह जिन्दाबाद, भारतीय जनता
पार्टी जिन्दाबाद के नारो से आकाष गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम के दौरान
सांसद प्रियंका सिंह रावत ने अमित शाह को भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्मृति
चिह्न के रूप में भेंट कर उनका स्वागत किया। सांसद ने अपने सम्बोधन के
दौरान अवध प्रान्त से आये हुए समस्त माननीय गण, वरिश्ठ कार्यकर्ता एवं
बूथ अध्यक्षों को हार्दिक अभिनन्दन कर उनका आभार जताया।
अस्पताल बना पार्किंग स्थल
बाराबंकी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन पर यातायात व्यवस्था
पूरे तौर चौपट हो गयी। अध्यक्ष का भाषण खत्म होते ही हजारों का हुजूम
जैसे ही हाइवे पर निकला चक्का जाम हो गया। इतना ही नही बाराबंकी का जिला
चिकित्सालय भाजपाईयों का पार्किंग स्थल बन गया। यहां तक की मरीज को लाने
वाली 108 एम्बुलेंस सेवा भी जाम में फस गयी। मरीज से दर्द से कराहते रहे
और नेता जी की गाड़ी हूटर बजाती रही। खास बात यह है कि इन सब के बावजूद
कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस के उत्साह में कोई कमी नही दिखाई दी।
