aajtaktimes

सुरेश ने किया सीसी रोड का उद्घाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली का रास्ता प्रदेश के गांव
एवं किसानो के विकास से जुड़ा हुआ है। समाजवादी सरकार किसानों के हित में
हर संभव कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सत्ता में आने के बाद से
समाजवादी सरकार ने गरीबों और किसानों को तरक्की के अवसर मुहैया कराने के
लिए लगाातार काम किया है। उक्त विचार आज विकास खण्ड बंकी के ग्राम सैलखा
मजरे जफरपुर में सीसी रोड के उद्घाटन के अवसर पर उपस्थित लोगों में सदर
विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे
कहा कि राज्य सरकार में वर्ष 2015-16 को किसान वर्ष के रूप में मनाने का
फैसला लिया है ताकि किसानों की समस्याओं प्रभावी कार्यवाही करने के साथ
ही उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकें। खेती और किसानी और की
बेहतरी के लिए समाजवादी सरकार ने अनेक कदम उठाएं है। किसी क्षेत्र की
बहुआयामी समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य कृषि नीति-2013 लागू की।
राज्य सरकार द्वारा बीजों के वितरण पारदर्शिता लाने के लिए इस वर्ष
व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जिसमें कृषकों का ऑन लाइन पंजीकरण
करवाकर विकास खण्ड स्तर से उन्हें बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश
सरकार द्वारा सीमित संसाधनों के बावजूद समस्त कृषकों को अनुदान पर संकर
बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से
नवरंग यादव, छत्रपाल यादव, राधारवण यादव प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष कामता
प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय, राम लखन यादव, नन्हे लाल यादव, संजय
मिश्रा, गुड्डू यादव, शिवनाथ यादव, सहजराम यादव, पुत्ती लाल यादव, चन्दन
लाल पूर्व प्रधान, बाबुल मिश्रा, हरिनाम यादव, खुशीराम यादव, प्रहलाद
यादव, सरोज मौर्या, मनीराम मनेरा, अयोध्या प्रसाद यादव, हाशिम अली, रमेश
नारायन पुरवा समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 1879984156431701662

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item