aajtaktimes

दूसरों की रक्षा करने वाले खुद हैं असुरक्षित

रामनगर बाराबंकी। थाना रामनगर के पुलिस कर्मी लगभग 65 वर्ष पुराने जर्जर भवन में रहकर जनता की सुरक्षा कर रहें है । लेकिन स्वयं सुरक्षित नही है। केवल ईश्वर के भरोसे थाने पर बने जर्जर आवासों में रह रहे है। जबकि हाईवे पर थाने के नाम से भूमि अधिग्रहित कर उसमें प्रस्तावित रामनगर थाना का बोर्ड लगाया जा चुका है। समाचार विवरण के अनुसार थाना रामनगर के सुरक्षा कर्मी सन् 1952 में बने  आवासांे में रह रहे है। जो विल्कुल जर्जर हो गए है इनके प्लासटर टूट कर गिर रहे हैं तथा ईटें गिरने से दिवालों में होल हो गये है। खिड़की दरवाजे भी अपना अस्तित्व समाप्त कर चुके है यह अपने आप निकल कर गिर जाते है। थाने पर तैनात सुरक्षा कर्मी अपनी जान जोखिम में डाल कर जनता की सेवा करते है। यदि किसी दिन कोई छत या दिवाल अचानक गिर गयी तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है। फिर भी शासन व प्रशासन इस ओर ध्यान नही देता है। लग रहा है कि किसी घटना के घटित होने का इन्तजार कर रहा है। इन आवासों में काले विषेले सांपों का डेरा है। आवासों के आस पास बड़ी बड़ी विले है। जिसमें यह रहते है। सूत्रों के अनुसार कई सिपाहियों को सर्प के काटे जाने से उनका करवाया जा चुका है। थाने के नवनिर्माण या मरम्मत के सम्बन्ध में हमारे क्षेत्रीय संवाददाता निरंकार त्रिबेदी द्वारा पुलिस चौकी महादेवा का उद्घाटन करने आये प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री अरबिन्द कुमार सिंह गोप, तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद  से पूछे जाने पर सभी ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए कहा कि रामनगर एसडीएम व तहसीलदार थाने के निर्माण हेतु भूमि को सुनिश्चिकर आवश्यक कार्यवाई करके प्रस्ताव बनाये जिसे साशन को भेज कर जल्द निर्माण हो सके। जिस पर तत्कालीन एसडीएम जयप्रकाश ने तहसीलदार प्रेमचन्द्र के साथ राजस्व टीम भेजकर केसरीपुर रेलवे क्रासिंग व विकास खण्ड के मध्य भूमि को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजवया था। जिसपर आज थाना रामनगर नवनिर्माण का बोर्ड लगा हुआ है। निर्माण कार्य की प्रगित शून्य है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी रामनगर दुर्गेश कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होने बताया कि एन एच 28 सी पर भूमि उपलब्ध हो गई है। नये थाने के निर्माण की प्रक्रिया चल रही है शासन को प्रस्वात भेजा जा चूका है जल्द से जल्द शासन के मंशानुसार पुलिस कर्मियों के लिए आसाव तथा नये थाने का निर्माण होगा।

Related

UP 8685312882044174237

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item