aajtaktimes

विजयपाल ने किया जनसम्पर्क

बाराबंकी। कांग्रेस ने कभी भी जाति-पात और धर्म की राजनीति नही की है। उसने हमेशा सभी वर्गों को साथ में लेकर चली है और चलती रहेगी। उक्त बात युवा कांग्रेसी नेता व जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रीाारी विजयपाल गौतम ने ग्राम कंधवापुर में जनसम्पर्क के दौरान कही। श्री गौतम ने कहा कि आज प्रदेश में सपा व भाजपा आपस में एक दूसरे के ऊपर आरोप लगाकर के प्रदेश को बांटने का काम कर रहे हैं। जो भाईचारा प्रदेश में कायम था वह भाईचारा आज सपा के कार्यकाल में देखने को नही मिल रहा है। उन्होने आगे कहा कि आज प्रदेश में कानून का राज नही सपा का गुण्डाराज कायम है। थानों से लेकर तहसीलों तक सपा के तथाकथित नेता गरीबों को काम के नाम पर बेवकूफ बनाकर धन वसूली कर रहे हैं। यह काम कांग्रेस शासनकाल में कहीं पर भी नही हुआ। उन्होने ग्राम कंधवापुर, जुरौंधा सहित आधा दर्जन गांवो का दौरा किया और जनसम्पर्क करके ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर उनके साथ में रामनाथ रावत, प्रयांशु सिंह, गणेश प्रसाद, शांति देवी, अमन, रितेश कुमार, बाबू राम प्रसाद वर्मा आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Related

UP 5897485398694928953

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item