घायल ने तोड़ा दम
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_537.html
बाराबंकी। थाना लोनीकटरा अन्तर्गत बीती शाम सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की आज सुबह लखनऊ ट्रामा सेन्टर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार बीती शाम 6 बजे थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी रामचन्द्र पुत्र रामलाल अपनी मोटर साइकिल से त्रिवेदीगंज चौराहे आ रहा था। ग्राम सोनिकपुर के निकट अचानक उसकी मोटर साइकिल एक पेड़ से जा टकरायी। जिससे रामचन्द्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल अवस्था में पहले उसको लेकर उसके परिजन सीएचसी त्रिवेदीगंज लाये। जहां पर डाक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर कर दिया। जिसकी आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गयी।

