जौनपुर में दम्पति की गोली मारकर हत्या
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_5.html
जौनपुर । सिकरारा क्षेत्र में आज तड़के मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक वृद्ध दम्पति की गोली मारकर हत्या कर दी ।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मलसिल निवासी अवकाश प्राप्त डिग्री कालेज के प्रो0 हृदय नारायण यति (68) और उनकी पत्नी कान्ति (62) घर के बाहर सो रहे थे । तड़के करीब तीन बजे दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह बदमाश आये और उन्हें गोली मारकर फरार हो गये । गोली लगने से दोनों की मृत्यु हो गयी । मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका ।
