गोल्फ के मैदान में चल रहे थे लंबे शॉट तभी आ गया घड़ियाल और...
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_40.html
न्यूयॉर्क। आप कहीं किसी खेल में हिस्सा ले रहे हों और सामने से कोई ऐसा जीव आ जाए जिसे देखकर आपकी घिग्घी बंध जाए तो क्या होगा? कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के फ्लोरिया में, जहां गोल्फकोर्स के अंदर लोग गोल्फ खेल रहे थे, बोगी और बर्डी शॉट्स मारे जा रहे थे और तभी उन लोगों क बीच 15 फुट लंबा घड़ियाल आ गया।
अचानक गोल्फकोर्स में घुसे घड़ियाल को देखकर लोग सहम गए। वहीं मौजूद चार्ल्स हेल्मस ने इस वीडियो को अपने कैमरे में रिकार्ड कर लिया। चार्ल्स का कहना है कि इतना बड़ा घड़ियाल उसने कभी अपनी जिंदगी में नहीं देखा।
जिस वक्त ये वाकया हुआ उस समय कई गोल्फर अपनी स्टिक के साथ गोल्फकोर्स के थर्ड होल के पास थे। इतना भारी भरकम घड़ियाल देखकर सभी दंग रह गए। ये लगभग 15 फीट लंबा था।
फ्लोरिडा के बफैलो क्रीक गोल्फ क्लब में अक्सर घड़ियाल और मगरमच्छ निकलते रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। घड़ियाल से किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। कुछ ही देर में वो अपने आप वहां से चला गया।
दिलचस्प बात ये रही कि यहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे वाकए को कैमरे में कैद कर लिया। देखते ही देखते ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो गया। अब ये वीडियो पूरी दुनिया जमकर देख रही है।